Home
Class 10
PHYSICS
अपवर्तन से आप क्या समझते हैं ? अपवर्तन क...

अपवर्तन से आप क्या समझते हैं ? अपवर्तन के नियम लिखिए एवं काँच के स्लैब की सहायता से प्रकाश किरण के अपवर्तन को समझाइये |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रकाश का अपवर्तन - जब कोई प्रकाश किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करती है तो उसका पथ विचलित हो जाता है | इस घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं |
अपवर्तन के नियम
अपवर्तन के निम्नलिखित नियम हैं-
(i) आपतित किरण, अपवर्तित किरण एवं दोनों माध्यमों को पृथक करने वाले पृष्ठ के आपतन बिन्दु पर अभिलम्ब सभी एक ही तल में होते हैं |
(ii) प्रकाश के किसी रंग तथा निश्चित माध्यमों के युग्म के लिए आपतन कोण की ज्या `(sin i)` तथा अपवर्तन कोण की ज्या `(sin r)` का अनुपात स्थिर होता है | इस नियम को स्नेल को अपवर्तन का नियम कहते हैं |
`(sin i)/(sin r)=` नियतांक
काँच की स्लैब द्वारा अपवर्तन - काँच की स्लैब की सहायता से एक प्रयोग द्वारा अपवर्तन की घटना को आसानी से समझा जा सकता है | हम एक कागज़ पर एक आयताकार काँच का स्लैब रखते हैं एवं पेंसिल से इसकी रूपरेखा खींचते है | इस रूपरेखा ABCD के AB पृष्ठ पर स्थित बिंदु O पर अभिलम्ब ON बनाते हैं | अब एक रेखा PQ इस प्रकार बनाते है कि यह रेखा लम्ब ON से कोई आपतन कोण i बनाएँ | रेखा PQ पर लगभग एक - डेढ़ इंच के अंतराल पर दो आलपिनें `p_(1)" व "p_(2)` लगाते हैं | अब स्लैब के पृष्ठ CD की ओर दो आलपिनें `p_(3)" व "p_(4)` इस प्रकार लगाते हैं कि सभी चारों आलपिनें एक सीध में ही दिखाई दें | अब `p_(3)" व "p_(4)` को मिलाते हुए एक रेखा RS खींचते है | जो CD पृष्ठ पर स्थित बिंदु O. पर मिलती है | O. पर अभिलम्ब MO.M खींचते हैं |

इसी प्रकार स्लैब के पृष्ठ, AB के किसी अन्य बिंदु F पर अभिलम्ब EF रेखा खींचते हैं एवं पुन: स्लैब के पृष्ठ CD की ओर EF के संगत दो आलपिनें `p_(7)" व "p_(8)` लगात हैं | अब स्लैब को हटा देते हैं |
अब हम रेखा RS को मिलाकर पीछे की ओर इतना बढ़ाते हैं कि वो पृष्ठ CD पर O. पर मिल जाए | अब बिंदु OO. को मिलाते हैं | इसी प्रकार F व G बिंदु मिलाते हैं व GH रेखा को बनाते है | बिंदु O पर अभिलम्ब MM. बनाते है | अब रेखा PQO को विस्तारित करते है | रेखाचित्र से स्पष्ट है कि AB पृष्ठ से पार होकर रेखा PQ अभिलम्ब की तरफ मुड़ कर OO. दिशा में जाती है | पुनः पृष्ठ CD से निर्गत होने पर OO . अभिलम्ब से दूर हो जाती है | हम देखते हैं कि रेखा PQ एवं RS समान्तर है | इसका तात्पर्य है कि स्लैब के वायु काँच अंतरापृष्ठ AB एवं काँच - वायु अंतरापृष्ठ CD से प्रकाश किरणों के मुड़ने का प्रभाव समान एवं एक - दूसरे के विपरीत होता है | जबकि EF किरण जो पृष्ठ AB पर अभिलम्बवत आपत्तित हो रही है, जो बिना किसी परीवर्तन के सीधे ही स्लैब में से गुजर जाती है |
यह अपवर्तन भी नियमों के अंतर्गत होता है जो इस प्रयोग से स्पष्ट है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य - पुस्तक के प्रश्नोत्तर (आंकिक प्रश्न)|7 Videos
  • प्रकाश

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न)|17 Videos
  • प्रकाश

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य - पुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|16 Videos
  • कार्य ऊर्जा एवं शक्ति

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर - आंकिक प्रश्न|16 Videos
  • विधुत धारा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न )|32 Videos
MITTAL PUBLICATION-प्रकाश -पाठ्य - पुस्तक के प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)
  1. एक अवतल दर्पण के लिए बिम्ब की निम्न स्थितियों में प्रतिबिम्ब की स्थिति...

    Text Solution

    |

  2. एक अवतल दर्पण के लिए बिम्ब की निम्न स्थितियों में प्रतिबिम्ब की स्थिति...

    Text Solution

    |

  3. एक अवतल दर्पण के लिए बिम्ब की निम्न स्थितियों में प्रतिबिम्ब की स्थिति...

    Text Solution

    |

  4. एक अवतल दर्पण के लिए बिम्ब की निम्न स्थितियों में प्रतिबिम्ब की स्थिति...

    Text Solution

    |

  5. एक अवतल दर्पण के लिए बिम्ब की निम्न स्थितियों में प्रतिबिम्ब की स्थिति...

    Text Solution

    |

  6. अपवर्तन से आप क्या समझते हैं ? अपवर्तन के नियम लिखिए एवं काँच के स्लैब...

    Text Solution

    |

  7. एक उत्तल दर्पण के लिए बिम्ब की निम्न स्थितियों में प्रतिबिम्ब की स्थित...

    Text Solution

    |

  8. एक उत्तल दर्पण के लिए बिम्ब की निम्न स्थितियों में प्रतिबिम्ब की स्थित...

    Text Solution

    |

  9. किरण चित्रों की सहायता से एक अवतल लेंस में प्रतिबिम्ब की स्थिति व स्वर...

    Text Solution

    |

  10. किरण चित्रों की सहायता से एक अवतल लेंस में प्रतिबिम्ब की स्थिति व स्वर...

    Text Solution

    |

  11. किरण चित्रों की सहायता से एक अवतल लेंस में प्रतिबिम्ब की स्थिति व स्वर...

    Text Solution

    |

  12. किरण चित्र बनाते हुए उत्तल लेंस द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब की प्रकृति...

    Text Solution

    |

  13. किरण चित्र बनाते हुए उत्तल लेंस द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब की प्रकृति...

    Text Solution

    |

  14. किरण चित्र बनाते हुए उत्तल लेंस द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब की प्रकृति...

    Text Solution

    |

  15. किरण चित्र बनाते हुए उत्तल लेंस द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब की प्रकृति...

    Text Solution

    |

  16. किरण चित्र बनाते हुए उत्तल लेंस द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब की प्रकृति...

    Text Solution

    |

  17. नेत्र दृष्टि दोषों के बारे में विस्तार से का समझाते हुए उन्हें दूर करन...

    Text Solution

    |