Home
Class 10
PHYSICS
ऊर्जा किसे कहते हैं ? सिद्ध कीजिये कि वस...

ऊर्जा किसे कहते हैं ? सिद्ध कीजिये कि वस्तु द्वारा सम्पन्न कार्य उसकी दो विभिन्न अवस्थाओं में विद्यमान गतिज ऊर्जा के अन्तर के बराबर होता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऊर्जा-"किसी वस्तु में कार्य करने की क्षमता को ही ऊर्जा कहते हैं।" किसी वस्तु में विद्यमान ऊर्जा का माप उस वस्तु द्वारा किये जा सकने वाले कार्य से करते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता है। इस प्रकार कार्य ही ऊर्जा का मापदण्ड है। अत: ऊर्जा का मात्रक वही है जो कार्य का मात्रक है। ऊर्जा भी कार्य की तरह एक अदिश राशि है।
वस्तु द्वारा सम्पन्न कार्य उसकी दो विभिन्न अवस्थाओं में विद्यमान गतिज ऊर्जा के अन्तर के बराबर होता है-m द्रव्यमान की एक वस्तु एकसमान वेग u से गतिशील है एवं इस पर एक बल F वस्तु की गति की दिशा में लगाया जाता है, जिससे वस्तु s दूरी तक विस्थापित होती है। मान लीजिये वस्तु पर किये गये कार्य के कारण वस्तु का वेग v हो जाता है और इस कारण उसमें त्वरण a उत्पन्न हो तो गति के तीसरे समीकरण से
`v^(2)=u^(2)+2as`
या `" "(v^(2)-u^(2))/(2s)=a" "...(1)`
न्यूटन के गति के द्वितीय नियम से
`F=ma`
या `" "F=m.((v^(2)-u^(2))/(2s))`
या `" "Fxx s=(1)/(2)m(v^(2)-u^(2))`
`because" हम जानते हैं "W=Fxx s`
अत: `" "W=(1)/(2)m(v^(2)-u^(2))`
वस्तु द्वारा किया गया कार्य `W=(1)/(2)mv^(2)-(1)/(2)mu^(2)`
वहाँ `" "k_(f)=(1)/(2)mv^(2)`
अन्तिम गतिज ऊर्जा
तथा `" "k_(i)=(1)/(2)mu^(2)`
प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा है तब
`W=k_(f)-k_(i)`
`W=Deltak`
अत: स्पष्ट है की वस्तु द्वारा सम्पन्न कार्य उसकी दो विभिन्न अवस्थाओं में विधमान गतिज ऊर्जाओं के अन्तर के बराबर होता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (आंकिक प्रश्न)|10 Videos
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|15 Videos
  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|4 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न )|4 Videos