Home
Class 10
PHYSICS
एक आदर्श सरल लोलक की कुल ऊर्जा संरक्षित ...

एक आदर्श सरल लोलक की कुल ऊर्जा संरक्षित रहती है। सरल लोलक की भिन्न अवस्थाओं में ऊर्जा की गणना कर इस कथन को सिद्ध कीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सरल लोलक की स्थितिज ऊर्जा-जब एक सरल लोलक को उसकी साम्यावस्था से एक तरफ विस्थापित किया जाता है, तो उस लोलक का गुरुत्व केन्द्र ऊपर उठ जाता है। इस दौरान लोलक पर किया गया कार्य विस्थापित स्थिति में लोलक की स्थितिज ऊर्जा के रूप में निहित हो जाता है। जब लोलक को स्थिति B से छोड़ा जाता है तो वह साम्यावस्था A की ओर लौटता है। इस दौरान लोलक की स्थितिज ऊर्जा कम हो जाती है और गतिज ऊर्जा बढ़ती जाती है। माध्य स्थिति पर लोलक की स्थितिज ऊर्जा न्यूनतम होती है एवं गति के कारण उसकी गतिज ऊर्जा अधिकतम होती है।
इस अधिकतम गतिज ऊर्जा के कारण लोलक माध्य स्थिति से आगे दूसरी ओर जाने लगता है। इस दौरान उसकी गतिज ऊर्जा पुनः कम होती जाती है एवं उसकी स्थितिज ऊर्जा बढ़ने लगती है। बिन्दु C तक जाते हुए लोलक की गति शून्य हो जाती है। इस स्थिति में लोलक की गतिज ऊर्जा शून्य हो जाती है एवं स्थितिज ऊर्जा अधिकतम हो जाती है। इस अर्जित स्थितिज ऊर्जा के कारण लोलक पुन: माध्य स्थिति की ओर लौटने लगता है।
यहाँ पर लोलक का द्रव्यमान m है और उसे कीलक से | लम्बाई के धागे से लटकाया गया है। x विस्थापन के लिए लोलक की स्थितिज ऊर्जा
`E_(p)=(1)/(2)(mg)/(l)x^(2)`
यदि `"       "k=(mg)/(l)"          "(because m,g" व "l" स्थिर है")`
तो स्थितिज ऊर्जा `"   "E_(p)=(1)/(2)kx^(2)`
अतः यहाँ पर यह स्पष्ट हो गया है कि एक सरल लोलक की कुल ऊर्जा संरक्षित रहती है।
इसी प्रकार एक स्प्रिंग, जिसका नियतांक k है, को माध्य स्थिति से प्रत्यास्थता सीमा के अन्दर x दूरी से विस्थापित किया जाये तो उसमें निहित स्थितिज ऊर्जा का मान भी `(1)/(2)kx^(2)` होता है।
`E_(p)=(1)/(2)kx^(2)` 
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (आंकिक प्रश्न)|10 Videos
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|15 Videos
  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|4 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न )|4 Videos