Home
Class 10
PHYSICS
अपरदन का क्या अर्थ है? दो प्रकार की अपरद...

अपरदन का क्या अर्थ है? दो प्रकार की अपरदन शक्तियों का मानव जीवन में महत्त्व बताइए 

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अपरदन-मृदा के निर्माण में अपक्षयण व अपरदन दोनों क्रियायें होती हैं। अपक्षयण में कारकों के द्वारा चट्टानों के टुकड़े, टुकड़ों का चूर्ण इत्यादि होता है परन्तु अपक्षय के कारण एक स्थान पर जमा हुए पदार्थों या कणों को बहाकर या उड़ाकर दूसरे स्थान तक ले जाने के कार्य को या हटाने को अपरदन कहते हैं, जैसे-वायु द्वारा इन कणों को जहाँ उनका निर्माण हुआ है, वहाँ से उड़ाकर दूसरे स्थान पर ले जाने की क्रिया को अपरदन कहा जाता है । इस कार्य हेतु पृथ्वी पर पाये जाने वाले वायु, जल व बर्फ तीनों ऐसे पदार्थ हैं जो बहुत बड़ी मात्रा में इन कणों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं।
अपरदन शक्तियों का मानव जीवन में महत्त्व -
(i) बहती वायु की शक्ति-वायु गर्मी पाकर फैलती है और हल्की हो जाने पर ऊपर उठती है। उस स्थान पर वायुदाब कम हो जाता है। वायु अधिक दाब वाले स्थान से कम दाब वाले स्थान की ओर बहती है। बहती हवा को पवन कहते हैं। यदि अन्तर दोनों स्थान पर अधिक होगा तो पवन वेग उतना ही अधिक होगा।
भूमि पर हवाओं की दिशायें समान नहीं होतीं। ऋतुओं के अनुसार इनकी दिशा बदलती रहती है। गर्मियों में हवाएँ 6 महीने तक समुद्र से धरती की ओर चलती हैं जो ग्रीष्मकालीन मानसून का कारण बनती हैं। सर्दियों में 6 महीने धरती से समुद्र की ओर चलती हैं और शीतकालीन मानसून का कारण बनती हैं। मानसून की वर्षा से हमें जल प्राप्त होता है। वर्षा के बहते जल में शक्ति होती है, तेजी से बहता पानी मार्ग में आने वाली रचनाओं को नष्ट करता हुआ अपने साथ बहा ले जाता है अर्थात् मृदा के कणों को बहा ले जाता है जिससे मृदा अपरदन होता है । असमान वेग की हवाएँ चक्रवात लाती हैं। चक्रवात से उस क्षेत्र के मौसम में परिवर्तन आ जाता है, पेड़ टूटते हैं व छप्पर उड़ जाते हैं तथा बिजली गुल होकर सामान्य जीवन प्रभावित होता है। स्थानीय स्तर पर उत्पन्न दाबान्तर के कारण शक्तिशाली तूफान आ जाते हैं जिससे भारी तबाही होती है।
(ii) बहते पानी की शक्ति-बहते पानी में शक्ति होती है। नदियों में जल बहता है। पहाड़ों से निकलकर झील या समुद्र में समाप्त होने तक नदी घाटी से डेल्टा तक अनेक संरचनाओं का निर्माण करती है। नदी का महत्त्व उसमें बहने वाले पानी पर निर्भर करता है। कुछ नदियाँ केवल वर्षा ऋतु में बहती हैं तो कुछ सम्पूर्ण वर्ष बहती हैं, जैसे-गंगा, यमुना, चम्बल 12 महीनों बहती हैं। मानव सभ्यता के विकास में नदियों का महत्त्व रहा है। बहता जल अपरदन में महत्त्वपूर्ण कार्य करता है व इस शक्ति को जल विद्युत शक्ति में बदला जाता ह। ठण्डे क्षेत्रों में बड़े-बड़े बर्फ के शिलाखण्ड पिघलकर बहते हैं जिसे हिमनद या ग्लेशियर कहते हैं। यद्यपि हिमनद की गति धीमी होती है परन्तु विशाल आकार के कारण शक्ति अधिक होती है। मार्ग में रुकावट बनने वाली चट्टानों को टुकड़े कर देती हैं । ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमनदों का जल पिघलकर समुद्र में आ जाने से समुद्र का तल बढ़ रहा है व आसपास के शहरों का जल में डूबने का खतरा होता जा रहा है।
जल का अधिकांश भाग समुद्रों में होता है। इनमें नदी की जैसे बाढ़ या सूखे जैसी स्थिति देखने को नहीं मिलती। इस कारण समुद्र को शान्त कहा जाता है। किन्तु समुद्री धाराओं में भी अपार शक्ति होती है । वायु के प्रभाव से समुद्र के जल में लहरें उठती हैं। भूकम्प या ज्वालामुखी के फूटने या तूफान आने पर समुद्री लहरें घातक हो जाती हैं। समुद्रों में एक निश्चित दिशा में जल निरन्तर बहता रहता है, कहीं पर गर्म जल तो कहीं पर ठण्डा जल बहता है। इन धाराओं का मानव जीवन पर प्रभाव होता है। गर्म धाराएँ क्षेत्र को गरम तो ठण्डी धाराएँ शीतल कर देती हैं । गर्म धाराओं पर से गुजरने वाली हवाएँ अपने साथ बहुत नमी ले जाती हैं जो ऊँचे स्थानों पर वर्षा करती हैं । जहाँ गर्म व ठण्डी धारायें मिलती हैं, वहाँ तापान्तर के कारण हरीकेन व टाईफून तूफान आते हैं। ज्वार भाटे के रूप में बड़ी मात्रा में शक्ति का संचार होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पृथ्वी की संरचना

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • पृथ्वी की संरचना

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न )|25 Videos
  • पृथ्वी की संरचना

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न )|5 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न )|4 Videos
  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न)|1 Videos