Home
Class 10
PHYSICS
पृथ्वी के बाहर जीवन के विषय में वर्तमान ...

पृथ्वी के बाहर जीवन के विषय में वर्तमान वैज्ञानिक सोच को समझाइए | आपकी अपनी सोच क्या है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पूर्व में तो कल्पनाशक्ति के सहारे बिना किसी प्रमाण के तरह-तरह की कहानियाँ रची गई | कहा जाता था कि आकाशीय पिंडो पर विविध प्रकार के जीव रहते है | पृथ्वी से बाहर के जीव को एलियन कहते थे | एलियन पर, उड़न-तश्तरी आदि पर फिल्में भी बने है किन्तु यह सब अप्रमाणित है | विज्ञान के विकास उपरांत इस विषय पर कार्य हो रहा है व खोज चल रही है | देखा जा रहा है कि अन्य पिण्डो पर भी जीवन है या नहीं ? अंतरिक्ष की जानकारी से यह ज्ञात हुआ कि हमारी अपनी आकाशगंगा में सूर्य जैसे अरबों तारे है | इनमें से अनेक के सौर परिवार है | अनेक तारों के सौर परिवार में पृथ्वी जैसे ग्रह भी है जहाँ जीवन हो सकता है | खगोलिकी के विकास आधार पर यह कहा जा रहा है कि जिन अणुओं से जीव की उत्पत्ति पृथ्वी पर हुई है, वैसे अणु अंतरिक्ष में पर्याप्त मात्रा में है, इससे यह विश्वाश बढ़ा है कि अन्य पिण्डो पर जीवन हो सकता है |
इस विषय को पुष्ट करने के लिए 1972 में पायोनियर 10 को छोड़ा गया जो बृहस्पति ग्रह के पास से होते हुए हमारे सौरमण्डल से बाहर गया किन्तु जीवन होने के कोई संकेत प्राप्त नहीं हुए | वैज्ञानिकों को विश्वाश से कि अगले 20 या 30 वर्षो में एलियन के विषय में पक्के प्रमाण जुटा लिए जायेंगे | अन्य ग्रहों पर जीवन की उत्पत्ति उस ग्रह के वातावरण पर निर्भर है, वहाँ इस प्रकार का वातावरण होना चाहिए जिसमे सकारात्मक संवाद हो व जीव के जीवन के अनुकूल हो | ग्रहों का प्रारंभिक वातावरण बहुत अस्थिर होता है | जीवन को बनाए रखने के लिए ग्रह के तापक्रम को एक सीमा में बनाए रखना होता है |
इस सम्बन्ध में हमारी सोच अनुसार अभी तक किसी भी अन्य ग्रह पर जीव होने के प्रमाण नहीं है | यदि वे है भी तो सूक्ष्मजीव के रूप में है | दिन प्रतिदिन इस विषय की सोच के लिए अथक प्रयास किये जा रहे है | अंतरिक्ष में स्टेशन व प्रयोगशालाएँ बनाई जा चुकी है, जहाँ से विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ व चित्र नेट के द्वारा पृथ्वी पर आ रहे है | आशा है कि अगले 20 से 30 वर्षो में इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी मिले |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघूत्तरात्म्क प्रश्न)|9 Videos
  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • पृथ्वी की संरचना

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • प्रकाश

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|7 Videos
SANJEEV PUBLICATION-पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज-पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न)
  1. पायोनियर 10 के छोड़े जाने के समय पृथ्वी बाहर के जीवों के विषय में मानवी...

    Text Solution

    |

  2. अपने आपको अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में मानकर दिनचर्या का वर्णन क...

    Text Solution

    |

  3. पृथ्वी के बाहर जीवन के विषय में वर्तमान वैज्ञानिक सोच को समझाइए | आपकी...

    Text Solution

    |

  4. उपग्रहों के महत्व को विस्तार से समझाइये |

    Text Solution

    |

  5. विश्व अंतरिक्ष अभियान में भारत का महत्व समझाइये |

    Text Solution

    |

  6. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी से कितनी दूरी पर है -

    Text Solution

    |

  7. अंतरिक्ष स्टेशन एक दिन में पृथ्वी के कितने चक्कर लगा लेता है ?

    Text Solution

    |

  8. सकारात्मक पुनर्भरण संवाद को गेअन नियमन नाम देने वाले थे-

    Text Solution

    |

  9. जीवन के आधार अणु होते है -

    Text Solution

    |

  10. इसरो की स्थापना में किस भारतीय वैज्ञानिक की अहम भूमिका रही-

    Text Solution

    |

  11. भारत का प्रथम अंतरिक्ष यान था-

    Text Solution

    |

  12. भारत का प्रथम रॉकेट था -

    Text Solution

    |