Home
Class 10
PHYSICS
विश्व अंतरिक्ष अभियान में भारत का महत्व ...

विश्व अंतरिक्ष अभियान में भारत का महत्व समझाइये |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भारत में अंतरिक्ष अनुसन्धान का प्रारम्भ 1948 में अहमदाबाद में भौतिक अनुसन्धान प्रयोगशाला के रूप में हुआ | 1962 में भारत सरकार ने डॉ. विक्रम साराभाई के नेतृत्व में भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान समिति का गठन किया तथा इस समिति ने तिरुवनंतपुरम के पास थुम्बा रॉकेट प्रेक्षण स्टेशन निर्मित किया | भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान समिति ने इस संसथान को 1969 में इसरो में बदल दिया | भारत ने प्रथम रॉकेट रोहिणी-75 को 1969 में छोड़ा | भारत ने रूस से समझौता कर 1975 में रुसी रॉकेट की सहायता से पहला अंतरिक्ष यान आर्यभट्ट अंतरिक्ष में भेजा था | यह यान उड़ान भरकर पृथ्वी की कक्षा में स्थापित को गया तथा भारत ने अंतरिक्ष अनुसन्धान के क्षेत्र में 11 वां स्थान बना लिया | इसके पश्चात भास्कर श्रृंखला के दो उपग्रह भी रूस की सहायता से भेजे | 1981 में एप्पल उपग्रह यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन रॉकेट की मदद से भेजा, जिसे पृथ्वी से 36,000 किमी. ऊँचाई पर स्थापित किया गया | इस ऊँचाई पर स्थित उपग्रह की घूर्णन गति पृथ्वी के बराबर होती है, जिससे यह सभी जानकारियाँ हमारे देश को भेजने लगा |
अंरिक्ष अभियान के दो प्रमुख भाग रॉकेट व अंतरिक्ष यान होते है | रॉकेट अंतरिक्ष यान को ऊपर ले जाने वाले वाहन का कार्य करता है | भारत ने जल्दी ही उपग्रह प्रक्षेपक वाहन-3 (S.L.V.-3) के रूप में ऐसा रॉकेट तैयार किया जो भारतीय उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने में सक्षम था | अपने स्वयं के रॉकेट से अंतरिक्ष यान भेजने की क्षमता प्राप्त कर भारत विश्व के छठे स्थान पर आ गया | इसके बाद तो भारत ने अनेक उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे है, जिनसे भूगोलिक, दूरसंवेदन, मौसम आदि विषय की जानकारी जुटाकर पृथ्वी पर भेज रहे है | ये उपग्रह रेडियो, दूरदर्शन, टेलीफोन, इंटरनेट, टेलीमेडिसिन, दूरशिक्षा आदि के संचालन में मदद कर रहे है | भारत को बड़ी सफलता शक्तिशाली रॉकेट ध्रुवीय उपग्रह प्रेक्षपण वाहन (PSLV) के विकास से मिली | इस वाहन की विश्वसनीयता के कारण प्रत्येक देश इस अंतरिक्ष वाहन से ही अपना वाहन भेजना पसंद करते है | इस वाहन में संचालन का खर्च भी अन्य देशों की तुलना में कम पड़ता है | इस प्रकार हम आज विदेशी मुद्रा भी कमा रहे है |
जून, 2016 में एक साथ 20 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजकर भारत ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया, जिसमे से 17 उपग्रह विदेशी थे | भारत ने अपना भूतुल्यकारी उपग्रह प्रेक्षण वाहन भी बना लिया है | शक्तिशाली रॉकेटों के बल पर भारत ने 2008 में चन्द्रमा की कक्षा में चंद्रयान-प्रथम को स्थापित पर चन्द्रमा की सतह पर भारत का झण्डा लगाने व चन्द्रमा पर जल खोजने में सफलता प्राप्त की | मंगल की कक्षा में मंगलयान को स्थापित कर भारत ने प्रथम स्थान बना लिया है | भारत जल्दी ही चंद्रयान-द्वितीय को चन्द्रमा की कक्षा में स्थापित कर एक गाड़ी चन्द्रमा की सतह पर उतारने वाला है | वर्तमान में सूर्य पर आदित्ययान भेजने की योजना बनाई जा रही है |
यही नहीं, निजी प्रयास से टीम इंडस 2017 में चन्द्रमा पर रोबोट उतारने वाला है | मून एक्सप्रेस नामक एक निजी कंपनी ने पृथ्वी से चाँद तक पहुँचाने वाली सेवा प्रारम्भ करने की अनुमति नासा से प्राप्त कर ली है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघूत्तरात्म्क प्रश्न)|9 Videos
  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • पृथ्वी की संरचना

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • प्रकाश

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|7 Videos
SANJEEV PUBLICATION-पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज-पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न)
  1. पायोनियर 10 के छोड़े जाने के समय पृथ्वी बाहर के जीवों के विषय में मानवी...

    Text Solution

    |

  2. अपने आपको अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में मानकर दिनचर्या का वर्णन क...

    Text Solution

    |

  3. पृथ्वी के बाहर जीवन के विषय में वर्तमान वैज्ञानिक सोच को समझाइए | आपकी...

    Text Solution

    |

  4. उपग्रहों के महत्व को विस्तार से समझाइये |

    Text Solution

    |

  5. विश्व अंतरिक्ष अभियान में भारत का महत्व समझाइये |

    Text Solution

    |

  6. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी से कितनी दूरी पर है -

    Text Solution

    |

  7. अंतरिक्ष स्टेशन एक दिन में पृथ्वी के कितने चक्कर लगा लेता है ?

    Text Solution

    |

  8. सकारात्मक पुनर्भरण संवाद को गेअन नियमन नाम देने वाले थे-

    Text Solution

    |

  9. जीवन के आधार अणु होते है -

    Text Solution

    |

  10. इसरो की स्थापना में किस भारतीय वैज्ञानिक की अहम भूमिका रही-

    Text Solution

    |

  11. भारत का प्रथम अंतरिक्ष यान था-

    Text Solution

    |

  12. भारत का प्रथम रॉकेट था -

    Text Solution

    |