Home
Class 10
PHYSICS
जैव केंद्रिकता का सिद्धान्त किसने प्रतिप...

जैव केंद्रिकता का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया? जीव उत्तपति के सम्बन्ध में मिलर के प्रयोग को समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैव केंद्रिकता का सिद्धान्त नोबल पुरस्कार विजेता चिकित्साशास्त्री राबर्ट लान्जा ने खगोलशास्त्री बोब बर्मन के साथ मिलकर 2007 में प्रतिपादित किया।
जीव उत्तपति के सम्बन्ध में मिलर का प्रयोग
रासायनिक क्रियाओ के द्वारा जैविक अणुओं को बनाने के लिये स्टेनले मिलर ने प्रयोग करने के लिए एक विद्युत विसर्जन उपकरण बनाया।

इस उपकरण में एक गोल पेंदे का फ्लास्क एक विद्युत विसर्जन बल्ब तथा एक संघनक लगा था। गोल पेंदे के फ्लास्क में पानी भरने के बाद उसमे से वायु निकाल दी गई तथा उसमे मीथेन, अमोनिया व हाइड्रोजन गैसों को 2:1:2 के अनुपात में भर दिया गया।
अब विद्युत विसर्जन के साथ-साथ पानी को उबलने दिया गया। पानी की उतपत्र भाप के प्रभाव में भरी हुई गैसों में निरन्तर घूमना प्रारम्भ कर दिया। अब विद्युत विसर्जन बल्ब से निकलने वाली जल वाष्प के संघनित हो जाने पर उसे विश्लेषण के लिये बहार निकाला गया।
मिलर ने निरन्तर एक सप्ताह तक विद्युत विसर्जन होने के बाद संघनित द्रव का विश्लेषण किया तथा पाया कि उस द्रव में अमीनो अम्ल, एसिटिक अम्ल आदि कई प्रकार के कार्बनिक पदार्थ उपस्थित है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( अतिलघुतरात्मक प्रश्न|28 Videos
  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (लघुरात्मक प्रश्न )|8 Videos
  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न )|6 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न )|4 Videos
  • भारतीय वैज्ञानिक : जीवन परिचय एवं उपलब्धियाँ

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निंबंधात्मक प्रश्न)|4 Videos