Home
Class 10
BIOLOGY
वृक्क की संरचना का वर्णन कीजिए।...

वृक्क की संरचना का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वृक्क (Kidney) यह मानव शरीर का मुख्य उत्सर्जन अंग है। वृक्क सेम के बीच के आकार वाला अंग है, जो मानव शरीर के पिछले भाग में कमर से थोड़ा ऊपर स्थित होते हैं। हर किसी मनुष्य में दो वृक्क होते हैं। हमारे वृक्कों में लगातार रक्त प्रवाहित होता रहता है। वृक्क की धमनी (Renal Artery or kidney artery) वृक्क में अपशिष्ट पदार्थों से युक्त गंदा, रक्त लाती है। इसलिए वृक्क का काम विषैले पदार्थ, जैसे यूरिया व कुछ अन्य अपशिष्ट लवणों और रक्त में मौजूद अतिरिक्त जल का पीले तरल जिसे मूत्र कहते हैं, के रूप में उत्सर्जन करना है । वृक्क द्वारा साफ किए गए रक्त को वृक्क शिरा (Renal Vein or kidney vein) ले कर जाती है। प्रत्येक वृक्क अत्यधिक संख्या में उत्सर्जन इकाईयों, जिसे नेफ्रोन कहते हैं, से बना होता है। प्रत्येक नेफ्रोन के दो भाग होते हैं ।
(A) बोमेन संपुट (Bowman.s capsule)- नेफ्रॉन के ऊपरी हिस्से पर कप के आकार का थैला होता है, जिसे बोमेन्स कैप्सूल कहते हैं। बोमेन्स कैप्सूल में रक्त केशिकाओं (Capillaries) का गुच्छा होता है, इसे ग्लोमेरूलस (Glomerulus) कहते हैं ग्लोमेरूलस का एक सिरा वृक्क धमनी से जुड़ा होता है जो इसमें यूरिया अपशिष्ट युक्त गंदा रक्त लाता है और दूसरा सिरा यूरिया मुक्त रक्त के लिए वृक्क सिरा (Renal vein ) के साथ जुड़ा होता है।
(B) वृक्क नलिका- बोमेन्स कैप्सूल के निचले हिस्से पर नली के आकार की छोटी नली (Tubule) होती है। ये दोनों मिलकर नेफ्रॉन बनाते हैं। नली का एक सिरा बोमेन्स केप्सूल से जुड़ा होता है तथा दूसरा वृक्क की मूत्र एकत्र करने वाली संग्रहण नलिका से जुड़ा होता है। मध्य भाग में यह नलिका हेयर पिननुमा कुंडलित हेनले लुप का निर्माण करती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव तंत्र

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न)|75 Videos
  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|4 Videos
SANJEEV PUBLICATION-मानव तंत्र-अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)
  1. मानव रक्त की संरचना व कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. RBC पर AB प्रतिजन के अतिरिक्त और कौनसा प्रतिजन पाया जाता है? इसकी उपस्...

    Text Solution

    |

  3. कोशिकाओं द्वारा उत्सर्जित अमोनिया का यूरिया में परिवर्तन कहां होता है?...

    Text Solution

    |

  4. मानव नर जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  5. नर जनन तंत्र का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. मनुष्य में किस अवस्था में लैंगिक विकास दृष्टिगोचर होता है! लड़कों में ...

    Text Solution

    |

  7. नर जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  8. अंतस्रावी ग्रंथियों क्या है ?अन्तः स्रावी ग्रंथि के नाम उनसे स्रावित ...

    Text Solution

    |

  9. पीयूष ग्रंथि के स्रावित हार्मोन के संश्लेषण व स्राव पर नियंत्रण किसके ...

    Text Solution

    |

  10. केंद्रक का नामांकित चित्र बनाइए ।

    Text Solution

    |

  11. तंत्रिका कोशिका का सचित्र वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  12. परिधीय तंत्रिका तंत्र किसे कहते हैं?

    Text Solution

    |

  13. मादा जनन तंत्र का संक्षिप्त वर्णन कीजए ।

    Text Solution

    |

  14. प्रजनन की प्रमुख अवस्थाओं का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. वृक्क की संरचना का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  16. वृक्क की संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  17. उत्सर्जन क्रिया में वृक्क के अलावा और कौनसे अंग योगदान देते हैं।

    Text Solution

    |

  18. मानव श्वसन तंत्र में श्वास नली विभाजन का चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  19. निचले श्वसन तंत्र का वर्णन कीजिए

    Text Solution

    |

  20. ऊपरी श्वसन तंत्र के प्रमुख भागों का नाम लिखिए।

    Text Solution

    |