Home
Class 10
BIOLOGY
उच्च रक्तचाप क्या है ? इसके कारण तथा बचा...

उच्च रक्तचाप क्या है ? इसके कारण तथा बचाव के उपाय बतलाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure)बह दबाव जिसमें धमनियों और नसों में रक्त का दबाव अधिक होता है, उच्च रक्तचाप कहलाता है।
कारण-उच्च रक्तचाप चिंता, क्रोध, इष्यो, भ्रम, कई बार बार-बार आवश्यकता से अधिक भोजन खाने से, मैदे से बने खाद्य पदार्थ, चीनी, मसाले, तेल, घी, अचार, मिठाइयाँ, मांस, चाय, सिगरेट व शराब के सेवन से, श्रमहीन जीवन व व्यायाम के अभाव से हो सकता है।
बचाव के उपाय-
(1) ऐसे मरीजों को पोटेशियम युक्त भोजन करना चाहिए जैसे ताजे फल आदि।
(2) डिब्बे में बंद सामग्री का प्रयोग बंद कर दें ।
( 3 ) भोजन में कैल्शियम (दूध) और मैग्निशियम की मात्रा संतुलित करनी चाहिए।
(4) रेशे युक्त पदार्थ खूब खाएं।
(5) संतृप्त वसा (मांस, वनस्पति घी) की मात्रा कम करनी चाहिए।
(6) इसके साथ ही नियमित व्यायम करना चाहिए। खूब तेज लगातार 30 मिनट पैदल चलना सर्वोत्तम व्यायाम है।
(7) योग, ध्यान, प्राणायाम रोज करना चाहिए।
(৪) धूम्रपान व मदिरापान नहीं करना चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|22 Videos
  • प्रतिरक्षा एवं रक्त समूह

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्न- )|4 Videos
  • मानव तंत्र

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|29 Videos