Home
Class 12
PHYSICS
एक आयताकार लूप जिसमें i धारा बह रही है, ...

एक आयताकार लूप जिसमें i धारा बह रही है, एक लम्बे सीधे तार के पास इस प्रकार स्थित है कि लूप की एक भुजा तार के समान्तर है। तार लूप के तल में स्थित है। यदि तार में एक नियत धारा I बह रही है, तो लूप

A

तार के समान्तर अक्ष के परितः घूर्णन करेगा

B

तार से दूर चला जाएगा

C

तार की ओर आ जाएगा

D

स्थिर रहेगा

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एक ऋजुरेखीय तार अपने से दायीं ओर एक असमान चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करेगा। `vec(F)_(bc)` तथा `vec(F)_(da )` बलों की गणना समाकलन द्वारा होगी परन्तु ये बल एक-दूसरे के प्रभाव को समाप्त कर देंगे। भुजा ab पर बल लम्बे तार की ओर तथा भुजा cd पर बल लम्बे तार से दूर की ओर कार्य करेगा। चूंकि भुजा ab, भुजा cd की अपेक्षा तार के निकट है, इसलिए आकर्षण बल का मान अधिक होगा, तथा लूप तार की ओर गति करेगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न II|11 Videos
  • चुम्बकत्व

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise सत्य/असत्य|4 Videos
  • घूर्णन गति

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise श्रृंखलाबद्ध बोधन प्रकार|10 Videos
  • तरंगे

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise श्रंखलाबद्ध - बोधन प्रकार (अनुच्छेद III )|2 Videos