Home
Class 12
PHYSICS
एक तापीय विद्युत संयंत्र 600 किलोवाट की ...

एक तापीय विद्युत संयंत्र 600 किलोवाट की शक्ति 4000 वोल्ट पर उत्पादित करता है, जो 20 किमी की दूरी पर उपभोक्ताओं के उपयोग के लिए ले जायी जाती है। इसको या तो उच्च धारा वहन-क्षमता वाले केबिल से भेजा जा सकता है या दोनों सिरों पर उच्चायी व अपचायी ट्रांसफॉर्मर का प्रयोग कर किया जा सकता है। प्रत्यक्ष प्रेषण का दोष यह है कि इसमें ऊर्जा का क्षय बहुत अधिक होता है, जबकि ट्रांसफॉर्मर के उपयोग के तरीके में क्षय बहुत कम होता है। इस तरीके में एक उच्चायी ट्रांसफॉर्मर संयंत्र की ओर लगाया जाता है, जिससे धारा का मान कम हो जाए। उपभोक्ता के सिरे में अपचायी ट्रांसफॉर्मर का प्रयोग किया जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को एक विशेष कम वोल्ट पर विद्युत शक्ति दी जा सके। यह माना जा सकता है कि केबिल शुद्ध प्रतिरोधित है तथा ट्रांसफॉर्मर आदर्श है, व उनका शक्ति गुणांक एक है। उल्लिखित समस्त धाराओं व वोल्टताओं का माप rms है
Qट्रांसफॉर्मर के प्रयोग करने वाली विधि में, यह मानें उच्चायी ट्रांसफॉर्मर के प्राथमिक व द्वितीयक में लपेटों की संख्या का अनुपात 1:10 है। यदि विद्युत शक्ति उपभोक्ताओं को 200 वोल्ट पर दी जाती है, तो अपचायी ट्रांसफॉर्मर में प्राथमिक व द्वितीयक के लपेटों की संख्या का अनुपात है

A

`200:1`

B

`150:1`

C

`100:1`

D

`50:1`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
a

उच्चायी ट्रांसफॉर्मर के लिए,
`(N_(p))/(N_(S))=(V_(P))/(V_(S))`
या`(1)/(10)=(40000)/(V_(S))`
या`V_(S)=40000वाट`
अपचायी ट्रांसफॉर्मर में,
`(N_(P))/(N_(S))=(V_(P))/(V_(S))=(40000)/(200)=(200)/(1)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युतचुम्बकीय प्रेरण एंव प्रत्यावर्ती धारा

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise श्रृंखलाबद्ध-बोधन प्रकार (अनुच्छेद-III)|2 Videos
  • प्रयोगात्मक भौतिकी

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न II|3 Videos
  • विविध प्रश्न

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise श्रृंखलाबद्ध –बोधन प्रकार|2 Videos