Home
Class 12
PHYSICS
विधुतधारिता की परिभाषा लिखिए | एक समांतर...

विधुतधारिता की परिभाषा लिखिए | एक समांतर पट्ट संधारित्र की प्लेटों के बीच K परावैधुतांक का माध्यम भरा हुआ है | इसकी धारिता का व्यंजक प्राप्त कीजिए | आवश्यक चित्र बनाइये |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विधुत धारिता - जब किसी विलगित चालक को आवेशित किया जाता है तो उसके विभव में वृद्धि होती है | विभव में वृद्धि चालक को दिए गए आवेश के समानुपाती होती है |
`QpropV`
या Q = CV ...(1)
यहाँ C एक नियतांक है जिसे चालक की धारिता कहते है | जिसका मान चालक के आकार चारों ओर के माध्यम तथा उसके निकट अन्य चालकों की उपस्थिति पर निर्भर करता है |
यदि समीकरण (1) में V = 1 वोल्ट हो, तो Q = C
अर्थात चालक की धारिता उस आवेश की मात्रा के तुल्य होती है जो चालक का विभव इकाई मात्रा में बढ़ा देती है |
धारिता का S.I मात्रक कूलाम/वोल्ट होता है, जिसे फैरड कहते है | यदि समीकरण (1) में Q = 1 कूलाम, V = 1 वोल्ट हो तो C = 1 फैरड होगा |
अर्थात यदि किसी चालक को 1 कूलाम आवेश देने पर उसके विभव में 1 वोल्ट की वृद्धि होती है तो उस चालक की धारिता 1 फैरड कहलाती है |

मात्रक कूलाम प्रति वोल्ट या फैरड होता है | समांतर पट्ट संधारित्र की प्लेटों के बीच परावैधुतांक माध्यम भरा होने पर धारिता चित्र में परावैधुत पदार्थ से पूर्णतया भरे समांतर प्लेट संधारित्र को दर्शाया गया है | पदार्थ का परावैधुतांक (dielectric constant) `in_(r)` तथा संधारित्र की प्लेटों का क्षेत्रफल A और उनके बीच की दूरी d है | यदि परावैधुत पदार्थ की अनुपस्थिति में संधारित्र पर आवेश `Q_(0)` व प्लेटों के मध्य विभवांतर `V_(0)` रहा हो तो वायु या निर्वात में संधारित्र की धारिता `C_(0)=(Q_0)/(V_0)` होगी |
जब संधारित्र की प्लेटों के मध्य `in_(r)` सापेक्षिक परावैधुतांक का पदार्थ भरा जाता है तो प्लेटों के मध्य भरे परावैधुत पदार्थ की उपस्थिति से संधारित्र पर आवेश का मान परिवर्तित नहीं होता है बल्कि प्लेटों के मध्य विभवांतर का मान `((1)/(in_r))` गुना कम हो जाता है | अतः प्लेटों के मध्य विभवांतर
`V=(V_0)/(in_r)" "...(3)`
यदि इस प्रकार परावैधुतांक भरे हुए संधारित्र की धारिता का मान C हो तो
`C=(Q_0)/(V)=(Q_0)/(V_0//in_r)`
`C=(Q_0in_r)/(V_0)`
`C=C_(0)in_(r)`
या `C=in_(r)((in_0A)/(d))" "...(4)`
अतः परावैधुत पदार्थ से पूर्णतया भरी समांतर प्लेट संधारित्र का मान C, हवा या निर्वात धारिता `C_(0)` के मान का `in_(r)` गुना होता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • स्थिर वैद्युतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • स्थिर वैद्युतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघूत्तरात्मक प्रश्न|3 Videos
  • वैघुत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धारा

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|7 Videos
TRIPUTI PUBLICATION-स्थिर वैद्युतिकी-निबन्धात्मक प्रश्न
  1. अनंत लम्बाई के एक समान आवेशित सीधे तार के कारण विधुत क्षेत्र का व्यंजक...

    Text Solution

    |

  2. समान आवेशित पतले गोलीय खोल के बाहर तथा भीतर स्थित बिंदुओं के विधुत क्ष...

    Text Solution

    |

  3. विधुत विभव की परिभाषा लिखिए | Q से r दूरी पर स्थितधुत विभव - एकांक घन ...

    Text Solution

    |

  4. वैधुत द्विध्रुव के विषुवतीय तल पर स्थित किसी बिंदु पर द्विध्रुव के कार...

    Text Solution

    |

  5. 1 सेमि. त्रिज्या के गोलाकार गाउसीय पृष्ठ के अंदर +-1muC आवेश का विधुत ...

    Text Solution

    |

  6. संधारित्रों के श्रेणी संयोजन की तुल्य धारिता के लिए सम्बन्ध प्राप्त की...

    Text Solution

    |

  7. विधुतधारिता की परिभाषा लिखिए | एक समांतर पट्ट संधारित्र की प्लेटों के ...

    Text Solution

    |

  8. चित्र बनाकर एक समान आवेशित अनंत समतल चादर के कारण इसके नजदीक किसी बिंद...

    Text Solution

    |

  9. विधुत फ्लक्स की परिभाषा दीजिए | विधुत द्विध्रुव के कारण इसके अक्षीय ब...

    Text Solution

    |

  10. संधारित्र का सिद्धांत लिखिए | समांतर पट्ट संधारित्र की धारिता ज्ञात क...

    Text Solution

    |

  11. विधुत द्विध्रुव के कारण किसी बिंदु (r,theta) पर विभव का व्यंजक व्युत्प...

    Text Solution

    |

  12. सिद्ध कीजिए कि संधारित्र में संचित ऊर्जा का मान (1)/(2)(Q^2)/(C) होता ...

    Text Solution

    |

  13. परावैधुत पदार्थ से आंशिक रूप से भरी समांतर प्लेट संधारित्र का धारिता क...

    Text Solution

    |