Home
Class 12
PHYSICS
चित्र बनाकर एक समान आवेशित अनंत समतल चाद...

चित्र बनाकर एक समान आवेशित अनंत समतल चादर के कारण इसके नजदीक किसी बिंदु पर विधुत क्षेत्र के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समान आवेशित अनंत समतल चादर (अचालक परत) के कारण विधुत क्षेत्र की तीव्रता -

माना एक अनंत विस्तार की आवेशित परावैधुत या अचालक पट्टिका पर प्रति एकांक क्षेत्रफल आवेश (आवेश पृष्ठ घनत्व) `sigma` है | इसे चित्र में दिखया गया है | परत के सामने लम्ब दूरी r पर एक बिंदु P है जिस पर आवेशित परत के कारण विधुत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करनी है | परत के पृष्ठ पर अथवा पृष्ठ के निकटवर्ती विन्दुओं पर विधुत क्षेत्र की दिशा सदैव पृष्ठ के लंबवत होती है, क्योकि यिद विधुत क्षेत्र पृष्ठ के लंबवत नहीं हो तो विधुत क्षेत्र के पृष्ठ के स्पर्शीय दिशा में घटक के कारण आवेशों पर अविरत बल लगेगा जिसके कारण निरंतर गति करने लगेंगे जो कि आवेशित परत की स्थायी अवस्था में संभव नहीं है |
बिंदु P पर परिणामी विधुत क्षेत्र `vec(E)` ज्ञात करने के लिए 2r लम्बाई का III के अनुसार बेलनाकार गाउसीय पृष्ठ की कल्पना करते है | बेलनाकार पृष्ठ के अंदर आवेश की मात्रा

`q=sigmaA" "...(1)`
विधुत फ्लक्स की परिभाषा में गाउसीय पृष्ठ से निर्गत फ्लक्स `sigma` का मान होता है |
`phi=underset(S)(int)vec(E).vec(dA)`
`=underset(S)(int)EdAcos0" "...(2)`
जहाँ `theta`, क्षेत्रफल सदिश `vec(dA)` व विधुत क्षेत्र `vec(E)` के मध्य कोण है | इस बेलनाकार गाउसीय पृष्ठ को तीन भागों में विभाजित किया गया है -
(1) परत के एक ओर का अंत्य पृष्ठ `S_(2)` जिस पर विधुत क्षेत्र पृष्ठ के लंबवत होता है |
`theta=0` या `costheta=1`
(2) परत के दूसरी तरफ का अंत्य पृष्ठ `S_(2)` जिस पर भी विधुत क्षेत्र पृष्ठ के लंबवत होता है |
`theta=0` या `costheta=1`
(3) बेलनाकार पृष्ठ `S_(3)` जिस पर विधुत्त क्षेत्र पृष्ठ के अनुदिश होता है |
`theta=90^(@)`
`therefore" "cos90^(@)=0`
समीकरण (1) से
`phi=underset(S_1)(int)EdAcostheta+underset(S_2)(int)EdAcostheta+underset(S_3)(int)EdAcostheta`
`=underset(S_1)(int)EdA+underset(S_2)(int)EdA`
`phi=EA+EA`
`phi=2EA" "...(3)`
क्योकि प्रत्येक अंत्य पृष्ठ का कुल क्षेत्रफल A होता है |
गाउस नियम से `phi=(1)/(in)xx` परिबद्ध आवेश
`2EA=(1)/(in_0)xxsigmaA`
या `E=(sigma)/(2in_0)" "...(4)`
यदि आवेशित पृष्ठ के लंबवत एकांक सदिश `hatn` है तो विधुत क्षेत्र का मान सदिश रूप में होगा |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • स्थिर वैद्युतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • स्थिर वैद्युतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघूत्तरात्मक प्रश्न|3 Videos
  • वैघुत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धारा

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|7 Videos
TRIPUTI PUBLICATION-स्थिर वैद्युतिकी-निबन्धात्मक प्रश्न
  1. अनंत लम्बाई के एक समान आवेशित सीधे तार के कारण विधुत क्षेत्र का व्यंजक...

    Text Solution

    |

  2. समान आवेशित पतले गोलीय खोल के बाहर तथा भीतर स्थित बिंदुओं के विधुत क्ष...

    Text Solution

    |

  3. विधुत विभव की परिभाषा लिखिए | Q से r दूरी पर स्थितधुत विभव - एकांक घन ...

    Text Solution

    |

  4. वैधुत द्विध्रुव के विषुवतीय तल पर स्थित किसी बिंदु पर द्विध्रुव के कार...

    Text Solution

    |

  5. 1 सेमि. त्रिज्या के गोलाकार गाउसीय पृष्ठ के अंदर +-1muC आवेश का विधुत ...

    Text Solution

    |

  6. संधारित्रों के श्रेणी संयोजन की तुल्य धारिता के लिए सम्बन्ध प्राप्त की...

    Text Solution

    |

  7. विधुतधारिता की परिभाषा लिखिए | एक समांतर पट्ट संधारित्र की प्लेटों के ...

    Text Solution

    |

  8. चित्र बनाकर एक समान आवेशित अनंत समतल चादर के कारण इसके नजदीक किसी बिंद...

    Text Solution

    |

  9. विधुत फ्लक्स की परिभाषा दीजिए | विधुत द्विध्रुव के कारण इसके अक्षीय ब...

    Text Solution

    |

  10. संधारित्र का सिद्धांत लिखिए | समांतर पट्ट संधारित्र की धारिता ज्ञात क...

    Text Solution

    |

  11. विधुत द्विध्रुव के कारण किसी बिंदु (r,theta) पर विभव का व्यंजक व्युत्प...

    Text Solution

    |

  12. सिद्ध कीजिए कि संधारित्र में संचित ऊर्जा का मान (1)/(2)(Q^2)/(C) होता ...

    Text Solution

    |

  13. परावैधुत पदार्थ से आंशिक रूप से भरी समांतर प्लेट संधारित्र का धारिता क...

    Text Solution

    |