Home
Class 12
PHYSICS
प्रकाश किरणों के अपवर्तन को परिभाषित ...

प्रकाश किरणों के अपवर्तन को परिभाषित कीजिए। दो माध्यमों को पृथक करने वाले किसी गोलीय पृष्ठ पर अपवर्तन के लिये किरण चित्र बनाइए।
किसी गोलीय पृष्ठ पर अपवर्तन हेतु बिम्ब दूरी (u) प्रतिबिम्ब दूरी (v) माध्यम के अपवर्तनांक `(n_(1), n_(2))` तथा वक्रता त्रिज्या (R) में सम्बन्ध `(n_(2))/(v)-(n_(1))/(u)=(n_(2)-n_(1))/(R)` की व्युत्पत्ति कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रकाश किरणों का अपवर्तन
किसी समांगी एवं पारदर्शी माध्यम में प्रकाश की किरणे सीधी रेखाओं में एक ही चाल से चलती है। लेकिन जब प्रकाश की किरण एक पारदर्शी माध्यम से दुसरे पारदर्शी माध्यम में तिर्यक आपतित होकर संचरण करती है तो दोनों माध्यमों को पृथक करने वाले पृष्ठ पर इसके संचरण की दिशा प्रारंभिक दिशा में विचलित हो जाती है इस परिघटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते है।
गोलीय पृष्ठ पर अपवर्तन
माना SPS. एक गोलीय अवतल पृष्ठ है जो दो माध्यमों वायु तथा कांच को पृथक करता है इस पृष्ठ का ध्रुव P है तथा वक्रता केंद्र C है

इसकी अक्ष PC पर एक बिन्दु वास्तु O रखी है O से एक आपतित किरण OA, पृष्ठ के बिन्दु A पर गिरती है। जहाँ CAN अभिलम्ब है अपवर्तन के नियमानुसार अपवर्तित किरण AB अभिलम्ब की ओर झुक जाती है दूसरी आपतित किरण OP, पृष्ठ पर अभिलम्बवत गिरती है अतः सीधी चली जाती है ये दोनों अपवर्तित किरणे AB तथा पीछे बढ़ाने पर बिन्दु I पर मिलती है
मान लो कि आपतन कोण `angleOAC=anglei`,
अपवर्तन कोण
`angleBAN=angler,PQ=u,PI=-v,PC=-R`
सही दूरियाँ आपतित प्रकाश किरण की दिशा के विपरीत नापी गई है इसलिए ऋणात्मक है माना कि OA,IA तथा CA मुख्य अक्ष से क्रमशः कोण `alpha,beta,gamma` बनाती है तथा A से मुख्य अक्ष पर खींचे गए अभिलम्ब की ऊँचाई h है।
`DeltaOCA` में `gamma=alpha+i`
`i=gamma-alpha` . . .(1)
`DeltaICA` में `gamma =beta+r`
`r=gamma -beta` . . . (2)
स्नैल के नियमानुसार `eta=(sin i)/(sin r)`
जहाँ `eta` दुसरे माध्यम काँचका पहले माध्यम हवा के सापेक्ष अववर्तनांक है
यदि गोलीय पृष्ठ का व्यास छोटा हो, तो बिन्दु A घ्रुव P के समीप होगा। तब कोण i तथा r छोटे होंगे। यदि i व r रेडियां में नापे जाये तो
`sin i=i` तथा `sin r=r`
`because i/r=eta rArr i = eta r`
इसमें समी . (1) व (2) से i व r के मान रखने पर -
`(gamma-alpha)=eta(gamma-beta)`
अथवा `eta beta-alpha=(eta-1)gamma` . . . . (3)
चूंकि पृष्ठ का व्यास छोटा माना गया है अतः कोण `alpha,beta,gamma` भी छोटे होंगे तथा बिन्दु A और M. ध्रुव P समीप होंगे। अतः
`alpha=tanalpha(AM)/(MO)=(AM)/(PO)=(h)/(-u)`
`beta=tan beta=(AM)/(MI)=(AM)/(PI)=(h)/(-v)`
`gamma = tan gamma=(AM)/(MC)=(AM)/(PC)=(h)/(-R)`
ये मान समीकरण (3) में रखने पर -
`eta(h)/(-v)-(h)/(-u)=(eta-1)(h)/(-R)`
`(eta)/(v)-(1)/(u)=((eta-1))/(R)`
`because" "eta=(eta_(2))/(eta_(1))`
`because(eta_(2))/(eta_(1)v)-1/u=((eta_(2))/(eta_(1))-1)/(R)`
`rArr(eta_(2))/(v)-(eta_(1))/(v)=(eta_(2)-eta_(1))/(R)` . . . (4)
समीकरण (4) से हमें बिम्ब तथा प्रतिबिम्ब के बीच में माध्यम के अपवर्तनांक तथा गोलीय वक्रीय पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या के पदों के रूप में सम्बन्ध प्राप्त होता है समीकरण (4) किसी भी प्रकार के वक्रित गोलीय पृष्ठ के लिए मान्य है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|9 Videos
  • प्रकाशिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघुत्तरात्मक प्रश्न|12 Videos
  • 2018

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise प्रश्न|38 Videos
TRIPUTI PUBLICATION- प्रकाशिकी-निबन्धात्मक प्रश्न
  1. हाइगेन्स के तरंग सिद्धान्त के आधार पर प्रकाश के अपवर्तन नियमों की ...

    Text Solution

    |

  2. पोलेराइड क्या है ? इसके कोई दो उपयोग लिखिए । ध्रुवित प्रकाश, आंशिक...

    Text Solution

    |

  3. लेंस मेकर सूत्र 1/f=(n-1)(1/R(1) -1/R(2)) व्युत्पन्न कीजिए। किसी अ...

    Text Solution

    |

  4. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की बनावट का वर्णन कीजिए। इसकी कुल आवर्धन क्...

    Text Solution

    |

  5. व्यतिकरण किसे कहते हैं ? संपोषी तथा विनाशी व्यतिकरण को प्राप्त करन...

    Text Solution

    |

  6. प्रकाश किरणों के अपवर्तन को परिभाषित कीजिए। दो माध्यमों को पृथक ...

    Text Solution

    |

  7. प्रकाश तरंगों के व्यतिकरण को परिभाषित कीजिए। व्यतिकरण फ्रिन्ज प्...

    Text Solution

    |

  8. अपवर्ती दूरदर्शी का एक नामांकित किरण आरेख बनाइए। इसकी आवर्धन क्...

    Text Solution

    |

  9. एकल झिरीं द्वारा विवर्तन प्रतिरूप में उत्पन्न फ्रिन्जों की ...

    Text Solution

    |

  10. अवतल दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब रचना का किरण चित्र बनाकर बिम्ब की दू...

    Text Solution

    |

  11. एक प्रिज्म के लिए विचलन कोण delta एवं आपतन कोण i के मध्य परिवर्तन...

    Text Solution

    |

  12. प्रकाश के विवर्तन से क्या अभिप्राय है ? एकल स्लिट विवर्तन प्रारूप...

    Text Solution

    |

  13. लैन्स किसे कहते हैं ? लैंस के लिए बिम्ब प्रतिबिम्ब की दूरी एवं फोकस...

    Text Solution

    |

  14. हाइगेन का सिद्धान्त लिखिए । हाइगेन के के प्रकाश के की क्याख्या ...

    Text Solution

    |

  15. द्विअपवर्तन व द्विवर्णता को परिभाषित कीजिए। किसी परावर्तक सतह पर...

    Text Solution

    |

  16. लेंस की शक्ति की परिभाषा लिखिए । संपर्क में रखे दो पतले लैंसों के स...

    Text Solution

    |