Home
Class 12
PHYSICS
लेंस की शक्ति की परिभाषा लिखिए । संपर...

लेंस की शक्ति की परिभाषा लिखिए । संपर्क में रखे दो पतले लैंसों के संयोजन के प्राप्त संयुक्त लेंस की परिणामी शक्ति के लिए सूत्र व्युत्पत्र कीजिए। किरण चित्र बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लेंस की शक्ति- प्रकाश की किरणों को अभिसरित अथवा अपसरित करने की सामर्थ्य को लेंस की शक्ति कहते है। किसी भी लेंस की शक्ति उसकी फोकस दूरी की व्युत्क्रम होती है अर्थात
`P=(1)/(f)`
माना दो पतले लैंस A व B एक-दूसरे के सम्पर्क में रखे हुए है जिनकी फोकस दूरियाँ क्रमशः `f_(1)` व `f_(2)` है। माना कोई बिम्ब पहले लैंस A के फोकस से दूर किसी बिन्दु पर स्थित है। पहला लैंस बिन्दु `I_(I)` पर प्रतिबिम्ब बनाता है। जो वास्तविक है, अतः यह लैंस B के लिए आभासी बिम्ब की भाँति कार्य करता है तथा अंतिम प्रतिबिम्ब I पर बनता है।

लैंस A द्वारा बने प्रतिबिम्ब के लिए
`(1)/(v_(1).)(1)/(v_(1))=(1)/(f_(1))" "...(1)`
लैंस B द्वारा बने प्रतिबिम्ब के लिए
`(1)/(v)-(1)/(v_(1))=(1)/(f_(1))" "...(2)`
समीकरण (1) व (2) को जोड़ने पर
`(1)/(v)-(1)/(u)=(1)/(f_(1))+(1)/(f_(2))" "...(3)`
इन दो लेँसो के तंत्र को f फोकस दूरी के किसी एकल लैंस के तुल्य मानने पर
`(1)/(v)-(1)/(u)=(1)/(f)`
अर्थात `(1)/(f)=(1)/(f_(1))+(1)/(f_(2))" "...(4)`
यदि `f_(1),f_(2),f_(3)`,.... फोकस दूरियों के बहुत से लैंस एक दूसरे के सम्पर्क में रखे है तो इस संयोजन की प्रभावी फोकस दूरी
`(1)/(f)=(1)/(f_(1))+(1)/(f_(2))+(1)/(f_(3))" "...(5)`
परन्तु लैंस क्षमता `P=(1)/(f)`
अतः लैंस संयोजन की प्रभावी क्षमता
`P=P_(1)+P_(2)+P_(3)+...." "...(6)`
स्पष्ट है कि संयुक्त लैंस कि क्षमता प्रत्येक लैंस की क्षमता के बीजीय योग के बराबर होती है। इस समीकरण के दाये पक्ष में कुछ पद धनात्मक (उत्तल लैंस) तथा कुछ पर ऋणात्मक (अवतल लैंस) हो सकते है।
लेंसों के संयोजन में प्रयुक्त सभी लैंस आवर्धन करते है तथा ये प्रतिबिम्ब की तीक्ष्णता में भी वृद्धि कर देते है क्योकि पहले लैंस द्वारा बना प्रतिबिम्ब दूसरे लैंस के लिए बिम्ब बन जाता है।
यदि `m_(1),m_(2),m_(3),.......` संयुक्त लेंसों द्वारा अलग-अलग आवर्धन है तो संयोजन का कुल आवर्धन (m) प्रत्येक लैंस के अलग-अलग आवर्धनो के गुणनफल के बराबर होता है।
अतः `m=m_(1)xxm_(2)xxm_(3)xx........." "...(7)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|9 Videos
  • प्रकाशिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघुत्तरात्मक प्रश्न|12 Videos
  • 2018

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise प्रश्न|38 Videos
TRIPUTI PUBLICATION- प्रकाशिकी-निबन्धात्मक प्रश्न
  1. हाइगेन्स के तरंग सिद्धान्त के आधार पर प्रकाश के अपवर्तन नियमों की ...

    Text Solution

    |

  2. पोलेराइड क्या है ? इसके कोई दो उपयोग लिखिए । ध्रुवित प्रकाश, आंशिक...

    Text Solution

    |

  3. लेंस मेकर सूत्र 1/f=(n-1)(1/R(1) -1/R(2)) व्युत्पन्न कीजिए। किसी अ...

    Text Solution

    |

  4. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की बनावट का वर्णन कीजिए। इसकी कुल आवर्धन क्...

    Text Solution

    |

  5. व्यतिकरण किसे कहते हैं ? संपोषी तथा विनाशी व्यतिकरण को प्राप्त करन...

    Text Solution

    |

  6. प्रकाश किरणों के अपवर्तन को परिभाषित कीजिए। दो माध्यमों को पृथक ...

    Text Solution

    |

  7. प्रकाश तरंगों के व्यतिकरण को परिभाषित कीजिए। व्यतिकरण फ्रिन्ज प्...

    Text Solution

    |

  8. अपवर्ती दूरदर्शी का एक नामांकित किरण आरेख बनाइए। इसकी आवर्धन क्...

    Text Solution

    |

  9. एकल झिरीं द्वारा विवर्तन प्रतिरूप में उत्पन्न फ्रिन्जों की ...

    Text Solution

    |

  10. अवतल दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब रचना का किरण चित्र बनाकर बिम्ब की दू...

    Text Solution

    |

  11. एक प्रिज्म के लिए विचलन कोण delta एवं आपतन कोण i के मध्य परिवर्तन...

    Text Solution

    |

  12. प्रकाश के विवर्तन से क्या अभिप्राय है ? एकल स्लिट विवर्तन प्रारूप...

    Text Solution

    |

  13. लैन्स किसे कहते हैं ? लैंस के लिए बिम्ब प्रतिबिम्ब की दूरी एवं फोकस...

    Text Solution

    |

  14. हाइगेन का सिद्धान्त लिखिए । हाइगेन के के प्रकाश के की क्याख्या ...

    Text Solution

    |

  15. द्विअपवर्तन व द्विवर्णता को परिभाषित कीजिए। किसी परावर्तक सतह पर...

    Text Solution

    |

  16. लेंस की शक्ति की परिभाषा लिखिए । संपर्क में रखे दो पतले लैंसों के स...

    Text Solution

    |