Home
Class 10
PHYSICS
गोलीय लैंस के लिए बिम्ब दूरी (u ), प्रति...

गोलीय लैंस के लिए बिम्ब दूरी (u ), प्रतिबिम्ब दूरी (v ) एवं फोकस दूरी (f ) में सम्बन्ध लिखिए। आवर्धन किसे कहते हैं ? वायु के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक `(3)/(2)` है वायु का के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक `(4)/(3)` है। यदि वायु में प्रकाश की चाल `3xx 10^(8) ` m/s है, तो (a ) काँच में (b ) जल में प्रकाश की चाल ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गोलीय लैंस के लिए बिम्ब दूरी (u ) , प्रतिबिम्ब दूरी (v ) एवं फोकस की दूरी (f ) के मध्य सम्बन्ध -
`(1)/(v) - (1)/(u) = (1)/(f)`
आवर्धन - वस्तु का लैंस द्वारा बने प्रतिबिम्ब के आकार ( अर्थात प्रतिबिमब की लम्बाई ) तथा वस्तु के आकार ( अर्थात वस्तु की लम्बाई ) के अनुपात को लैंस द्वारा जनित आवर्धन (m ) कहते हैं अर्थात आवर्धन (m ) का मान होगा -
आवर्धन (m ) = `("प्रतिबिम्ब की ऊंचाई")/("वस्तु की ऊंचाई ") = (h )/(h )`
लैंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन वस्तु की दूरी u तथा प्रतिबिम्ब की दूरी v से भी संबंधित होता है।
आवर्धन (m) = `(h)/(h) = (v)/(u)`
प्रश्नानुसार `C = 3 xx 10^(8)` m/s
वायु के सापेक्ष काँच की अपवर्तनांक = `(3)/(2)` हम जानते है की अपवर्तनांक `n = (C )/(V)` से
(a) काँच में प्रकाश की चाल `v = (C)/(n)`
`= (xx 10^(8))/((3)/(2))`
`= (3 xx 10^(8)xx 2)/(3) = 2xx 10^(8) ` m/s
(b) जल में प्रकाश की चाल (v)
`= (3xx10^(8))/((4)/(3))`
`= (3xx10^(8)xx3)/(4) = 2.25 xx 10^(8)` m/s
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबन्धात्मक प्रश्न|5 Videos
  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबंधनात्मक प्रश्न|2 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबंधात्मक प्रश्न|5 Videos