Home
Class 10
PHYSICS
पृथ्वी की आन्तरिक संरचना को समझाइए। नामा...

पृथ्वी की आन्तरिक संरचना को समझाइए। नामांकित चित्र भी बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पृथ्वी की संरचना परतों के रूप में है। पृथ्वी के केन्द्र से सतह की दूरी लगभग 3200 किमी. है। पृथ्वी तीन प्रकार की परतों से निर्मित होती है। इन परतों की मोटाई का सामांकन रासायनिक व यांत्रिक विशेषताओं के आधार पर किया जाता है।
(1) ऊपरी परत—पृथ्वी की सबसे ऊपरी पर्त ठोस भूपर्पटी होती है। इसकी मोटाई सभी स्थानों पर एक समान हीं होती है। इसी कारण कहीं पर पहाड़ तो कहीं पर समुद्र होते हैं। इस भूतल को दो भागों जलमण्डल व स्थलमण्डल में बाँटा गया है। स्थलमण्डल का अधिकांश भाग मिट्टी से बना होता है। जल, थल व वायुमण्डल का वह भाग जिसमें जीवन पाया जाता है उसे जैवमण्डल कहते हैं। भूपर्पटी का 70 प्रतिशत भाग जल से ढका है, जो समतल होता है। शेष 30 प्रतिशत भाग स्थल है।
पृथ्वी के ठण्डे होने के साथ भूपर्पटी विशाल चट्टान खण्डों में परिवर्तित हो गई। इन विशाल चट्टान खण्डों को विवर्तनिक प्लेटे कहते हैं। इन विवर्तनिक प्लेटों पर ही महाद्वीप स्थित हैं। ये प्लेटें धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं। पृथ्वी की सतह पर 29 विवर्तनिक प्लेटें हैं।
(2) द्वितीय परत—पृथ्वी की द्वितीय पर्त को मेंटल कहते हैं। इसका निर्माण पिघली चट्टानों से हुआ है। इन सिलिकेट चट्टानों में लोहे व मैग्नेशियम की मात्रा भूपर्पटी की तुलना में अधिक होती है, इसमें बुलबुले उठते रहते हैं।
(3) केन्द्रीय भाग-पृथ्वी का केन्द्रीय भाग क्रोड होता है, जो सबसे गहरा व अधिक गर्म होता है। (`7000^(@)`C तापमान) कोड के भी दो भाग होते हैं। अन्दर का क्रोड ठोस व शुद्ध लोहे का बना होता है। इसमें सोने व प्लेटिनियम होने की सम्भावना भी बताई मई है। बाहरी क्रोड तरल व मुख्य रूप से इसमें निकिल व लोहा होता है। क्रोड स्थिर नहीं होता वरन् पृथ्वी से भी तेज गति से चक्कर लगाता रहता है । क्रोड ही पृथ्वी का सबसे सघन भाग है व पृथ्वी के चुम्बकत्व का कारण भी क्रोड है। पृथ्वी की रासायनिक संरचना उल्काओं के समान होने के कारण इसे बड़ी उल्का भी कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पृथ्वी की संरचना

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघूत्तरात्मक प्रश्न |5 Videos
  • कार्य , ऊर्जा और शक्ति

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos
  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबंधनात्मक प्रश्न|2 Videos