Home
Class 10
BIOLOGY
प्रतिवर्ती क्रिया क्या होती है? इस को उप...

प्रतिवर्ती क्रिया क्या होती है? इस को उपयुक्त उदाहरण के साथ परिभाषित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मस्‍तिष्क की इच्छा के बिना होने वाली अनैच्‍छिक क्रिया को प्रतिवर्ती क्रिया कहते हैं। बाह्य परिवर्तनों अर्थात उद्दीपनों के प्रति प्राणियों की प्रक्रियाएं की होती हैं ऐच्‍छिक एवं अनैच्‍छिक। अनैच्‍छिक क्रियाएं प्राणी की चेतना या इच्छा शक्‍ति के अधीन नहीं होती हैं । ये दो प्रकर की होती –स्वायत्त या स्वतंत्र तथा प्रतिवर्ती ।

प्रतिवर्ती क्रियाएं दैहिक होती हैं अर्थात रेखित पेशियों एवं ग्रंथियों से संबंधित होती हैं। इस क्रिया में मेरूरज्जु भाग लेती है। यदि शरीर के किसी भाग में सुई चुभ जाए तो शरीर उस भाग को वहां से हटा लेता है। प्रत्येक स्पाइनल तंत्रिका के दो मूल होते हैं-
संवेदी तंतुओं से बना पृष्ठ मूल तथा चालक तंतुओं से बना अधरमूल । त्वचा पर पिन चुभाने का उद्दीपन इसमें उपस्थित संवेदांग को उत्तेजित करता है और ये इस संवेदना को संबंधित सोमेटिक संवेदी तंतुओं के डेंड्राप्स में प्रसारित कर देते हैं। ये तंतु इस संवेदी प्रेरणा को पास की स्टाइनल तंत्रिका के पृष्ठ मूल के पृष्ठ गुच्छक में उपस्थित न्यूरॉन्स कोशाओं में ले जाते हैं इस कोशाओं में एक्सॉन फिर इस प्रेरणा को मेरूरज्जु के धूसर द्रव्य तक ले जाते हैं। यहां एक एक्सॉन की अंतिम बटनों से ये प्रेरणा निकट की चालक तंत्रिकाओं के ड्रेंड्राइटस में जाती हैं यहां संवेदी प्रेरणा चालक प्रेरणा बन जाती है । चालक कोशिकाओं के एक्सॉन अधर मूल के तंतु होते हैं। वे इस प्रेरणा को पादों तक ले जाते हैं। पेशियोकं सिकुड़ती हैं जोकि पादों को गति प्रदान करती हैं। संवेदागों से लेकर अपवाहक अंग तक के पूरे प्रेरणा पथ को प्रतिवर्ती चाल कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नियंत्रण एवं समन्वय

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|17 Videos
  • जैव प्रक्रम

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न|18 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न|1 Videos