Home
Class 12
PHYSICS
किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण निरक्षीय ...

किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण निरक्षीय (अनुप्रस्थ) स्थिति में किसी बिंदु पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
अथवा किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण समद्विभाजक लम्ब अक्ष के किसी बिंदु पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
अथवा वैद्युत द्विध्रुव के लिए निरक्षीय स्थिति में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वैद्युत द्विध्रुव की निरक्षीय स्थिति का स्थित किसी बिंदु पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता (निरक्षीय अथवा अनुप्रस्थ स्थिति)- माना AB वैद्युत द्विध्रुव K परावैद्युतांक के माध्यम में स्थित है जिसके A सिरे पर +q आवेश तथा B सिरे पर –q आवेश एक दूसरे से 2l दूरी पर स्थित हहै । इस वैद्युत द्विध्रुव के मध्य बिंदु O से r मीटर की दूरी पर इसकी निरक्षीय स्थिति में कोई बिंदु P स्थित है जहां पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करनी है। माना आवेशों +q तथा –q के कारण बिदु P पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रताएं क्रमशः `E_(1)` व `E_(2)` है।

समकोण `Delta AOP` तथा `Delta BOP` से
`AP^(2)=BP^(2)=r^(2)+l^(2)` अथवा `AP=BP=sqrt(r^(2)+l^(2))`
प्रत्येक आवेश से बिंदु P की दूरी `sqrt(l^(2)+l^(2))` है। अतः +q आवेश के कारण बिंदु P पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता
`E_(1)=1/(4 pi epsilon_(0)K) q/((r^(2)+l^(2)))` (`AtoP` दिशा में)
तथा –q आवेश के कारण बिंदु P पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता
`E_(2)=1/(4 pi epsilon_(0)K) q/((r^(2)+l^(2)))` (`PtoB` दिशा में )
चूंकि `E_(1)` व `E_(2)` के मान परस्पर बराबर है पंरतु दिशाएं भिन्न है अतः `E_(1)` व `E_(2)` को AB के समांतरर तथा लम्बवत घटकों में वियोजिजत करने पर AB के लम्बवत घटक `E_(1) sin theta` व `E_(2) sin theta` बराबर व विपरीत होने के कारण एक दूसरे को निरस्त कर देगें, जबकि AB के समांतर घटक `E_(1) cos theta` व `E_(2) cos theta` एक ही दिशा में होने के कारण जुड़ जाएंगें । अतः बिंदु P पर वैद्युत द्विध्रुव के कारण परिणामी वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता
`E=E_(1) cos theta + E_(2) cos theta`
`=1/(4 pi epsilon_(0)K)q/((r^(2)+l^(2))) cos theta + 1/(4 pi epsilon_(0)K)q/((r^(2)+l^(2))) cos theta`
`=1/( 4 pi epsilon_(0)K) q/((r^(2)+l^(2)))(2 cos theta)`
चित्र a से `cos theta =(OA)/(AP)=1/((r^(2)+l^(2))^(1//2))`
अतः `E=1/(4 pi epsilon_(0)K)q/((r^(2)+l^(2)))(2l)/((r^(2)+l^(2))^(1//2))`
`=1/(4pi epsilon_(0)K)(2ql)/((r^(2)+l^(2))^(3//2))`
परंतु 2ql=p (वैद्युत द्विध्रुव का आघूर्ण) रखने पर
`E=1/( 4pi epsilon_(0)K)P/((r^(2)+l^(2))^(3//2))`
यदि l का मान r की अपेक्षा बहुत कम हो तो `l^(2)` का मान `r^(2)` की तुलना में नगण्य माना जा सकता है।
`E=1/( 4 pi epsilon_(0)K)p/((r^(2))^(3//2))=1/(4 pi epsilon_(0)K)p/(r^(3))` न्यूटन/कूलॉम
यदि वैद्युत द्विध्रुव निर्वात अथवा वायु में रखा है तब K=1 रखने पर बिंदु P पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता।
`E=1/(4 pi epsilon_(0) p/(r^(3))` न्यूटन/कूलॉम
इस प्रकार निरक्षीय स्थिति में वैद्युत क्षेत्र E की दिशा धन आवेश से ऋण आवेश की ओर होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर -II|20 Videos
  • विधुत-चुम्बकीय तरंगे

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise आंकिक प्रश्न|19 Videos
  • वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|12 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  1. एक समान वैद्युत क्षेत्र में स्थित वैद्युत द्विध्रुव पर लगने वाले बल यु...

    Text Solution

    |

  2. किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति (अनुदैर्घ्य स्थिति) में क...

    Text Solution

    |

  3. किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण निरक्षीय (अनुप्रस्थ) स्थिति में किसी बि...

    Text Solution

    |

  4. दो बिंदु आवेश +5xx10^(-19) कूलॉम व +10xx10^(-19) कूलॉम 1.0 मीटर की दू...

    Text Solution

    |

  5. दो बिंदु आवेश +9e एवं +e एक दूसरे से 16 सेमी की दूरी पर‌ स्थित है। उनक...

    Text Solution

    |

  6. दो समान आवेशों q तथा q को जोड़ने वाली रेखा के मंध्य बिंदु पर एक आवेश Q ...

    Text Solution

    |

  7. +1mu C तथा -1muC के दो बिंदु आवेश एक-दूसरे से 2 सेमी की दूरी पर स्थित ...

    Text Solution

    |

  8. निम्नांकित‌ चित्र में a सेमी भुजा वाले वर्ग चारों कोनों पर चार बिंदु आ...

    Text Solution

    |

  9. दो धनावेश जो कि परस्पर 0.1 मीटर की दूरी पर हैं एक-दूसरे को 18 न्यूटन क...

    Text Solution

    |

  10. एक इलेक्ट्रॉन धारा में इलेक्ट्रॉन का वेग 2.0xx10^(7) मीटर/सेकण्ड है। इ...

    Text Solution

    |

  11. मिलिकन तेल बूंद प्रयोग में 2.55xx10^(4) न्यूटन/कूलॉम के नियत वैद्युत ...

    Text Solution

    |

  12. स्थिर वैद्युतिकी में गॉसय के प्रमेय का उल्लेख कीजिए तथा इसे सिद्ध कीजि...

    Text Solution

    |

  13. स्थैतिक वैद्युत में गॉस के नियम का उल्लेख कीजिए तथा इसकी सहायतया से कू...

    Text Solution

    |

  14. गॉस प्रमेय की सहायता से एकसमान रूप से आवेशित अनन्‍ लम्बाई के सीधे तार ...

    Text Solution

    |

  15. गाउस के नियम का उपयोग करते हुए एक असीमित विस्तार वाली समतल चादर के निक...

    Text Solution

    |

  16. संलग्न चित्र में वैद्युत क्षेत्र vecE=2x veci से प्रदर्शित है। घन से ब...

    Text Solution

    |

  17. एक समरूप वैद्युत क्षेत्र E=5xx10^(3)hati न्यूटन/कूलॉम में एक 10 सेमी भ...

    Text Solution

    |

  18. चित्र में वैद्युत क्षेत्र अवयव E(x)=ax^(1//2), E(y)=E(z)=0 है। जिसमें ...

    Text Solution

    |