Home
Class 12
PHYSICS
स्थैतिक वैद्युत में गॉस के नियम का उल्ले...

स्थैतिक वैद्युत में गॉस के नियम का उल्लेख कीजिए तथा इसकी सहायतया से कूलॉम के नियम का निगमन कीजिए।
अथवा‌ स्थिर वैद्युतिकी का गॉस नियम क्या है? इसक नियम का उपयोग करते हुए एक बिंदु आवेश के कारण वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता का सूत्र ज्ञात कीजिए। `S_(1)` तथा `S_(2)` दो संकेंद्रीय खोखले गोलों के भीतर क्रमशः Q तथा 3Q आवेश रखे हैं। (i) `S_(1)` तथा `S_(2)` से संबंद्ध वैद्युत फ्लक्स का अनुपात ज्ञात कीजिए। (ii) यदि `S_(1)` के भीतर 3 परावैद्युतांक का माध्यम रख दिया जाए, तब `S_(1)` से बद्ध वैद्युत फ्लक्स में क्या परिवर्तन होगा?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गॉस का नियमः इस नियम के अनुसार किसी बंद पृष्ठ A से गुजरने वाला वैद्युत फ्लक्स `phi_(E)` उस पृष्ठ द्वारा परिबद्ध (घिरे हुए) कुल आवेश q का `1// epsilon_(0))` गुना होता है।
वैद्युत फ्लक्स `phi_(E)=q/(epsilon_(0))`
गॉस के नियम से कूलॉम के नियम की प्राप्‍ति- एक बिंदु आवेश q को केंद्र मानकर उसके चारों ओर r त्रिज्या का गोलीय गॉसीस पृष्ठ लेते है। गॉसीय पृष्ठ पर एक सूक्ष्म क्षेत्रफल अवयव dA लेते है जिस पर वैद्युत क्षेत्र `vecE` व क्षेत्रफल सदिश `d vecA` दोनों की दिशा समान, त्रिज्यतः बाहर की ओर है।

अतः क्षेत्रफल अवयव से होकर गुजरने वाला वैद्युत फ्लक्स
`d phi_(E)=vecE.dvecA=E d A cos 0^(@)=EdA`
`:.` सम्पूर्ण गॉसीय पृष्ठ से गुजरने वाल वैद्युत फ्लक्स
`phi_(E)=oint_(S)vecE.dvecA=oint_(S) EdA=E oint_(S) dA`
`E=4 pi r^(2)` ……….1
परंतु गॉस के नियम से
`phi_(E)=q/(epsilon_(0))`………….2
समीकरण् 1 व 2 से
`E.4pi r^(2) q/(epsilon_(0))`
या `E=1/(4 pi epsilon_(0)) q/(r^(2))`
यह बिंदु आवेश q से r दूरी पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता के लिए सूत्र है। यदि q आवेश से r दूरी पर परीक्षण आवेश `q_(0)` स्थित हो तब उस पर कार्यरत बल
`F=q_(0)E=1/( 4 pi epsilon_(0)) (qq_(0))/(r^(2))` या `F prop (qq_(0))/(r^(2))`
यही कूलॉम का नियम है।
(i) गोले `S_(1)` से परिबद्ध आवेश =Q
गोले `S_(2)` से परिबद्ध आवेश =4Q
गोले से संबंद्ध वैद्युत फ्लक्सों का अनुपात
`(phi_(1))/(phi_(2)) =(Q//epsilon_(0))/(4Q//epsilon_(0)) =1/4`
(ii) गोले `S_(1)` के भीतर 3 परावैद्युतांक का माध्यम रखने पर
`phi_(1)^(.)=Q/(K epsilon_(0))`
`=Q/(3 epsilon_(0)) =1/3 phi_(1)`
अतः गोले `S_(1)` से संबद्ध वैद्युत फ्लक्स `1/3` गुना हो जाएगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर -II|20 Videos
  • विधुत-चुम्बकीय तरंगे

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise आंकिक प्रश्न|19 Videos
  • वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|12 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  1. एक समान वैद्युत क्षेत्र में स्थित वैद्युत द्विध्रुव पर लगने वाले बल यु...

    Text Solution

    |

  2. किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति (अनुदैर्घ्य स्थिति) में क...

    Text Solution

    |

  3. किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण निरक्षीय (अनुप्रस्थ) स्थिति में किसी बि...

    Text Solution

    |

  4. दो बिंदु आवेश +5xx10^(-19) कूलॉम व +10xx10^(-19) कूलॉम 1.0 मीटर की दू...

    Text Solution

    |

  5. दो बिंदु आवेश +9e एवं +e एक दूसरे से 16 सेमी की दूरी पर‌ स्थित है। उनक...

    Text Solution

    |

  6. दो समान आवेशों q तथा q को जोड़ने वाली रेखा के मंध्य बिंदु पर एक आवेश Q ...

    Text Solution

    |

  7. +1mu C तथा -1muC के दो बिंदु आवेश एक-दूसरे से 2 सेमी की दूरी पर स्थित ...

    Text Solution

    |

  8. निम्नांकित‌ चित्र में a सेमी भुजा वाले वर्ग चारों कोनों पर चार बिंदु आ...

    Text Solution

    |

  9. दो धनावेश जो कि परस्पर 0.1 मीटर की दूरी पर हैं एक-दूसरे को 18 न्यूटन क...

    Text Solution

    |

  10. एक इलेक्ट्रॉन धारा में इलेक्ट्रॉन का वेग 2.0xx10^(7) मीटर/सेकण्ड है। इ...

    Text Solution

    |

  11. मिलिकन तेल बूंद प्रयोग में 2.55xx10^(4) न्यूटन/कूलॉम के नियत वैद्युत ...

    Text Solution

    |

  12. स्थिर वैद्युतिकी में गॉसय के प्रमेय का उल्लेख कीजिए तथा इसे सिद्ध कीजि...

    Text Solution

    |

  13. स्थैतिक वैद्युत में गॉस के नियम का उल्लेख कीजिए तथा इसकी सहायतया से कू...

    Text Solution

    |

  14. गॉस प्रमेय की सहायता से एकसमान रूप से आवेशित अनन्‍ लम्बाई के सीधे तार ...

    Text Solution

    |

  15. गाउस के नियम का उपयोग करते हुए एक असीमित विस्तार वाली समतल चादर के निक...

    Text Solution

    |

  16. संलग्न चित्र में वैद्युत क्षेत्र vecE=2x veci से प्रदर्शित है। घन से ब...

    Text Solution

    |

  17. एक समरूप वैद्युत क्षेत्र E=5xx10^(3)hati न्यूटन/कूलॉम में एक 10 सेमी भ...

    Text Solution

    |

  18. चित्र में वैद्युत क्षेत्र अवयव E(x)=ax^(1//2), E(y)=E(z)=0 है। जिसमें ...

    Text Solution

    |