Home
Class 12
CHEMISTRY
मानक इलेक्ट्रोड विभव की परिभाषा एवं नर्स...

मानक इलेक्ट्रोड विभव की परिभाषा एवं नर्स्ट समीकरण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`25^@C` ताप पर जब किसी धातु को उसके किसी लवण के 1 मोलर विलयन में डाला जाता है तो विलयन में धातु एवं धातु आयनों के मध्य उत्पन्न विभवान्तर को उस धातु का मानक इलेक्ट्रोड विभव कहते हैं इसको `E^@` से व्यक्त करते हैं। इसका मात्रक वोल्ट होता है।
`M(s) to M^(n+)(aq) + n e^-` (ऑक्सीकरण)
`M^(n+) (aq) + n e^(-) to M(s)` (अपचयन )
वह समीकरण जो किसी धातु इलेक्ट्रोड के इलेक्ट्रोड विश्व का उस धातु के लवण विलयन की सान्द्रता तथा ताप के साथ परिवर्तन व्यक्त करती है, नेन्स्स्ट समीकरण कहलाती है।
उक्त इलेक्ट्रोड हेतु नेर्न्स्ट समीकरण निम्न प्रकार है -
`E_(M^(n+)//M)=E_(M^(n+)//M)^@-0.0591/n "log"_10 1/[[M^(n+)]]`
जहाँ `E_(M^(n+)//M) to` इलेक्ट्रोड विभव
`E_(M^(n+)//M)^@ to` मानक इलेक्ट्रोड विभव
`M^(n+)(aq) to ` धातु आयन की मोलर सान्द्रता।
Promotional Banner