Home
Class 12
CHEMISTRY
f-ब्लॉक तत्वों की विशेषाएँ बताइए।...

f-ब्लॉक तत्वों की विशेषाएँ बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आन्तरिक संक्रमण तत्व या f-ब्लॉक के तत्व-आवर्त सारणी में दूसरे प्रकार के संक्रमण तत्व भी होते हैं, जो सामान्य संक्रमण तत्वों से भिन हैं तथा जिनके बाह्यतम तीन कोश आंशिक रूप से भरे होते हैं। इन्हें आन्तरिक संक्रमण तत्व या ब्लॉक के तत्व कहते हैं। सामान्य संक्रमण तत्वों में इलेक्ट्रॉनों को (n-1) d-उपकोशों में भरा जाता है, जबकि आन्तरिक संक्रमण तत्वों में इलेक्ट्रॉन को (n-2)d-उपकोशों में भरते हैं। f-उपकोश में सात उपकोश होते हैं, जिनमें कुल चौदह इलेक्ट्रॉन भरे जा सकते हैं। आन्तरिक संक्रमण या f-ब्लॉक तत्वों को दो श्रेणियाँ होती हैं और प्रत्येक में चौदह तत्व होते हैं। इनको आवर्त सारणी में नीचे से स्थान दिया गया है।
(i) प्रथम आन्तरिक संक्रमण श्रेणी जिसे लैन्थेनाइड या 4f-श्रेणी कहते हैं। इसमें सीरियम, Ce (Z = 58) से ल्यूटीसियम Lu (Z = 71) तक के 14 तत्व होते हैं। आजकल लैन्धेनम, La (Z = 57) को भी लैन्थेनाइड तत्व माना जाता है। इस शृंखला के सदस्यों को लैन्थेनाइड के अतिरिक्त लैन्थेनॉन या दुर्लभ मृदा (Rare Earth) तत्वों के नाम से भी जाना जाता है। इनका सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास `[Xe] (n – 2) f^((0-14)),(n - 1)d^(0-1)ns^(2)`
(ii) द्वितीय आन्तरिक संक्रमण श्रेणी को ऐक्टिनाइड या ऐक्टिनॉन या 5f-श्रेणी कहते हैं। इस श्रेणी में थोरियम Th (Z = 90) से लॉरेन्सियम, Lr (Z = 103) तक के 14 तत्व होते हैं। आजकल ऐक्टिनम, Ac(Z = 02) को भी ऐक्टिनाइड तत्व माना जाता है। इन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण ऐक्टिनियम, Ac (Z = 89) से बहुत समानता रखते हैं। इनका सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास `[Rn] (n-2)f^((0-14)),(n-1) d^(0-1)ns^(2)` है।
f - ब्लॉक के तत्वों की विशेषता
f- ब्लिॉक के तत्वों (लैन्थेनाइडों तथा ऐक्टिनाइडों) की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास-इन तत्वों की बाह्यतम कोश में 2, उससे पहले कोश में 9 तथा बाह्यतम से तीसरे कोश में 19 से 32 इलेक्ट्रॉन होते हैं, अत: इनकी बाह्यतम कोशों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास `(n-2)f^(1-14), (n- 1)d^(0-1),ns^(2)` होता है अर्थात् इन तत्वों में परमाणु क्रमांक वृद्धि के साथ-साथ /-उपकोश में क्रमश: 1 से 14 इलेक्ट्रॉन भरे जाते हैं।
(ii) संयोजकता-ये तत्व परिवर्ती संयोजकता दर्शाते हैं। इनकी सामान्य संयोजकता +3 होती है।
(iii) धात्विक गुण-इस ब्लॉक के सभी तत्व धातुएँ हैं।
(iv) संकर आयन बनाने की प्रवृत्ति तथा अनुचुम्बकीय गुण-उच्च आवेश, छोटे आकार तथा अयुग्मित d-इलेक्ट्रॉनों की उपस्थिति के कारण ये तत्व संकर आयन बनाते हैं तथा अनुचुम्बकीय गुण व्यक्त करते हैं।
(v) वैद्युत संयोजी यौगिकों का निर्माण-इस ब्लॉक के सभी तत्व वैद्युत संयोजी यौगिकों का निर्माण करते हैं।
(vi) रासायनिक गुण-इस ब्लॉक के तत्वों में (n-2)f- उपकोश में इलेक्ट्रॉन भरे जाने के कारण लैन्येनाइड व ऐक्टिनाइड तत्वों के गुणों में समानताएँ होती है, जिसके कारण इन्हें एक साथ आवर्त सारणी के निचले भाग में रखा गया है।
(vii) लैन्येनाइड संकुधन तथा ऐक्टिनाइड संकुचन-इस घटना में त्रिसंयोजी लैन्थेनाइड तथा ऐक्टिनाइड आयनों का आकार, परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ घटता जाता है। ऐसा आयनों के प्रभावी नाभिकीय आवेश के लगातार बढ़ने के कारण होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • d और f- ब्लॉक के तत्व

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II?|5 Videos
  • d और f ब्लॉक के तत्व

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|13 Videos
  • P ब्लॉक के तत्व

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|35 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-d और f- ब्लॉक के तत्व -विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?
  1. d-ब्लॉक के तत्वों के निम्न गुणों की व्याख्या कीजिए- (i) इलेक्ट्रॉनिक...

    Text Solution

    |

  2. संक्रमण तत्व क्या हैं? इनके निम्न गुणों को कारण सहित स्पष्ट कीजिए- (...

    Text Solution

    |

  3. d-ब्लॉक के तत्व क्या हैं? इनको संक्रमण तत्व क्यों कहते हैं? इनके निम्न...

    Text Solution

    |

  4. संक्रमण तत्वों के अभिलक्षण क्या है ? ये तत्व संक्रमण तत्व क्यों कहलाते...

    Text Solution

    |

  5. संक्रमण तत्व को समझाइए तथा इसके दो प्रमुख गुणधर्म लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. संक्रमण धातुओं के सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास को लिखिए

    Text Solution

    |

  7. f-ब्लॉक के तत्वों से आप क्या समझते हो? इन तत्वों की प्रमुख विशेषताओं प...

    Text Solution

    |

  8. f-ब्लॉक तत्वों की विशेषाएँ बताइए।

    Text Solution

    |

  9. आन्तरिक संक्रमण तत्व क्या हैं? इनके सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए...

    Text Solution

    |

  10. एक्टिनाइडों का आवर्त सारणी में स्थान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. लैन्थेनाइड क्या है? उनके नाम लिखिए और इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। परमा...

    Text Solution

    |

  12. दो लैन्येनाइड तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखकर उनकी ऑक्सीकरण अवस्थ...

    Text Solution

    |

  13. लैन्थेनाइडों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।

    Text Solution

    |

  14. लैन्थेनाइडों द्वारा कौन-कौन सी ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित की जाती हैं...

    Text Solution

    |

  15. लैन्येनाइड्स क्या हैं? इनकी ऑक्सीकरण अवस्था के सम्बन्ध में वर्णन कीजिए...

    Text Solution

    |

  16. लैन्थेनाइड आकुंचन तथा इसके प्रभाव की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  17. लैन्थेनाइड क्या हैं? लैन्थेनाइड आकुंचन के परिणाम क्या हैं?

    Text Solution

    |

  18. लैन्येनाइड तत्वों का आकार La से Lu तक कम होता जाता है?

    Text Solution

    |

  19. लैन्ग्रेनाइड संकुचन को कारण सहित स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  20. लैन्येनाइड आकुंचन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। उदाहरण सहित समझाइए।

    Text Solution

    |