Home
Class 12
CHEMISTRY
संयोजकता बन्ध सिद्धान्त की क्या सीमाएँ ह...

संयोजकता बन्ध सिद्धान्त की क्या सीमाएँ हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) यह सिद्धान्त केन्द्रीय धातु व लिगण्डों के गुणों में परिवर्तन की व्याख्या नहीं करता है। (ii) यह सिद्धान्त केवल केन्द्रीय धातु के कक्षकों पर ध्यान केन्द्रित करता है और लिगण्डों की महत्ता को स्वीकार नहीं करता है। (iii) यह विभिन्न संरचनाओं की तुलनात्मक (आपेक्षिक) ऊर्जाओं की व्याख्या नहीं करता है। (iv) समन्वय संख्या 4 वाली धातु से बने संकुल चतुष्फलकीय होगा या वर्ग समतली इस प्रकार की कोई भविष्यवाणी यह सिद्धान्त नहीं करता है। (v) यह सिद्धान्त संकुल यौगिकों या आयनों के स्पेक्ट्रम रंग की व्याख्या नहीं करता है। (vi) यह सिद्धान्त एक ही धातु से बने विभिन्न संकुलों में अणु की ज्यामिति की प्रभावी व्याख्या प्रस्तुत नहीं करता है। कुछ संकुलों में धातुओं का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास स्थिर रहता है, परन्तु कुछ संकुलों में हुण्ड के बहुलकता नियम का उल्लंघन करके अयुग्मित इलेक्ट्रॉन युग्मित हो जाते हैं। (vii) यह सिद्धान्त आन्तरिक कक्षक और बाह्यतम कक्षक संकुलों की कोई सन्तोषजनक व्याख्या नहीं करता है। (viii) कुछ संकुल परिवर्तनशील होते हैं और इनमें एक लिगेण्ड को दूसरे लिगेण्ड से विस्थापित कर सकते हैं, परन्तु कुछ संकुल अक्रियाशील होते हैं और इनमें लिगेण्ड का विस्थापन सरल नहीं है। कोई संकुल स्थायी और कुछ कम स्थायी होते हैं इसकी व्याख्या भी यह सिद्धान्त नहीं करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उपसहसंयोजन यौगिक

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|3 Videos
  • उपसहसंयोजन यौगिक

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I|14 Videos
  • उप - सहसंयोजन यौगिक

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|9 Videos
  • एलीफैटिक तथा ऐरोमैटिक , कीटोन और कार्बोक्सिलिक अम्ल

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|8 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-उपसहसंयोजन यौगिक-लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II
  1. सिडविक के प्रभावी परमाणु क्रमांक नियम की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. प्रभावी परमाणु क्रमांक क्या है? उदाहरण द्वारा समझाइए।

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित उप-सहसंयोजी यौगिकों के IUPAC नाम लिखिए- (i) NH(4) [Cr(...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित के IUPAC के नाम लिखिए- (i)K(4) [Ni (CN)(4)],(ii) H(2) [Cu...

    Text Solution

    |

  5. वर्नर सिद्धान्त की अभिधारणाएँ लिखिए तथा निम्न यौगिकों के IUPAC नाम लिख...

    Text Solution

    |

  6. IUPAC नियमों के आधार पर निम्नलिखित के लिए सूत्र लिखिए - (i) टेट्राह...

    Text Solution

    |

  7. संयोजकता आबन्ध सिद्धान्त की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. संयोजकता बन्ध सिद्धान्त की क्या सीमाएँ हैं?

    Text Solution

    |

  9. व्याख्या करें - (i) [Fe(CN)(6)]^(4-) आयन प्रतिचुम्बकीय है जबकि [...

    Text Solution

    |

  10. स्पेक्ट्रमीरासायनिक श्रेणी क्या है? दुर्बल क्षेत्र लिगेण्ड तथा प्रबल क...

    Text Solution

    |