Home
Class 12
BIOLOGY
टाइफॉइड का कारक, लक्षण तथा रोकथाम के उपा...

टाइफॉइड का कारक, लक्षण तथा रोकथाम के उपाय लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

टाइफॉइड (Typhoid)--यह रोग साल्मोनेला टाइफी (Salmonella typhie) नामक जीवाणु द्वारा होता है। संचरण-टाइफॉइड जलजन्य रोग है तथा संदूषित जल, खाद्य पदार्थ आदि के सेवन से संचरित होता है। रोगाणु संचरण में मल-मुखीय मार्ग (faeco-oral route) अपनाता है। मक्खियाँ भी रोग को फैलाने में सहायक होती हैं। लक्षण (Symptoms)-संक्रमित भोजन तथा जल ग्रहण करने के 7-14 दिनों के पश्चात् टाइफाइड बुखार होता है जो प्रतिदिन बढ़ता जाता है। एक सप्ताह के पश्चात् मनुष्य की आहार नाल की क्रियाशीलता पर प्रभाव पड़ने लगता है। अत्यधिक तीव्र पेटदर्द, सिरदर्द, तेज बुखार `(39^@ -40^@C)` इसके प्रमुख लक्षण हैं।
(i) आँतों से रक्त स्राव, पैर व छाती पर छोटे-छोटे गुलाबी दानों का उभरना,
(ii) जीभ पर सफेद पदार्थ जमा होना (coated tongue),
(iii) भूख न लगना (loss of appetite), पेट का मुलायम होना (tenderness), कब्ज तथा फिर अतिसार (diarrhoea) ।
रोकथाम (Prevention)-टाइफॉइड एक जल जनित (water borne) रोग है अत: वैयक्तिक व सामुदायिक स्वच्छता के उपायों द्वारा, स्वच्छ (रोगाणु रहित) जल की उपलब्धता सुनिश्चित कर इसे रोका जा सकता है। मक्खियाँ भी रोगाणु का स्थानान्तरण कर खाद्य पदार्थ को संदूषित करती हैं अत: उनकी रोकथाम भी आवश्यक है। खाद्य पदार्थों का सुरक्षित रख-रखाव इससे बचे रहने का आसान उपाय है। इसका टीका भी उपलब्ध है। एण्टीबायोटिक्स द्वारा उपचार किया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोतर-II|26 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|9 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर|18 Videos
  • मानव जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|10 Videos
  • मानव स्वास्थ्य और रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|13 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-मानव स्वास्थ्य तथा रोग -लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I
  1. तम्बाकू का किसी भी रूप में सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, क्यों ?

    Text Solution

    |

  2. प्रतिजैविक से आप क्या समझते हैं? किन्हीं दो प्रतिजैविकों के नाम लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. प्रतिजैविक पदार्थ पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. एण्टीबायोटिक को परिभाषित कीजिए। पेनिसिलीन की खोज किसने की। पेनिसिलीन क...

    Text Solution

    |

  5. पीलिया रोग के कारण तथा लक्षण बताइए। इसकी जाँच कैसे की जाती है?

    Text Solution

    |

  6. पीलिया रोग क्या है? यह क्यों होता है?

    Text Solution

    |

  7. कौन-सा प्रोटोजोअन अमीबीय पेचिस उत्पन्न करता है? इसकी रोकथाम के उपायों ...

    Text Solution

    |

  8. पेचिश (अमीबिएसिस) क्या है? इस रोग के परजीवी का नाम, रोग के लक्षण बचाव ...

    Text Solution

    |

  9. एण्टअमीबा द्वारा कौन-सी बीमारी उत्पन्न होती है? इसका नियन्त्रण कैसे हो...

    Text Solution

    |

  10. मलेरिया रोग के रोगजनक, रोगवाहक, लक्षण तथा उपचार लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. मलेरिया रोग कैसे फैलता है? इसकी रोकथाम के उपाय लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. वैक्सीन उत्पादन पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. वैक्सीन क्या है? किन्हीं दो वैक्सीन के नाम व उनसे होने वाले लाभ बताइए।

    Text Solution

    |

  14. जुकाम किन विषाणुओं से होता है? जुकाम के दो लक्षण लिखिए।

    Text Solution

    |

  15. ऐस्कैरिस के रैब्डिटॉइड लार्वा का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  16. टीकाकरण और टॉक्सॉइड्स में अन्तर कीजिए।

    Text Solution

    |

  17. टाइफॉइड का कारक, लक्षण तथा रोकथाम के उपाय लिखिए।

    Text Solution

    |

  18. रोग जनक क्या हैं? मनुष्य में टाइफॉइड ज्वर तथा सामान्य जुकाम उत्पन्न कर...

    Text Solution

    |

  19. कौन-सा कीट मलेरिया के परजीवी को फैलाता है? विभिन्न प्रकार के मलेरिया प...

    Text Solution

    |

  20. विभिन्न प्रकार के पिरामिड्स का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |