Home
Class 12
BIOLOGY
प्लाज्मिड वेक्टर पर टिप्पणी लिखिए। अथव...

प्लाज्मिड वेक्टर पर टिप्पणी लिखिए।
अथवा
प्लाज्मिडस कहाँ पाए जाते है? इनके क्या उपयोग है।
अथवा
प्लाज्मिडस की व्याख्या कीजिए। इसका उपयोग बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्लाज्मिड वेक्टर (Plasmid Vector)- प्लाज्मिड जमीवाणु कोशिका में प्रकृतिक रूप से पाया जाने वाला दोहरे स्ट्रेण्ड वाला `D.N.A` अनु है जो केन्द्रकाभ (nucleoid) के गुणसूत्रीय `D.N.A` से बहार स्थित होता है। इसमें द्विगुणन प्ररम्भ स्थल (site for origin of replication) होता है तथा इनका विभाजन कोशिका विभाजन से अलग, स्वतंत्र रूप से होता है। प्लाज्मिड जीवाणु कोशिका में एक से लेकर सैकड़ो तक हो सकते है। डी०एन०ए० अनु जिसमे पोषक कोशिका में गुणन करनेव की क्षमते होती है तथा जिसमे क्लोन किए जाने वाले विजातीय `D.N.A` खण्ड को जोड़ा जा सकता है , (vector) वाहक कहलाता है। एक अच्छे वाहक में प्रतिकृतिकरण की उत्तपत्ति स्थल (ori), व्रणयोग चिहक (एन्टीबायोटिक प्रतिरोधी जीव) तथा क्लोनिंग स्थल उपस्थित होते है।
प्रकृतिक रूप से पाए जाने वाले प्लाज्मिड में सफल वेक्टर सभी गन नहीं होते। अतः अनुवांशिक इंजीनियरिंग द्वारा बदल लिया जाता है। अधिकतर प्लाज्मिडस में प्रतिजैविकरोधी जीन (antibiotic resistent gene) होते है।
सर्वाधिक प्रयोग में लाए जाने वाले प्लाज्मिड वेक्टर pBR 322 , पबर 327 तथा pUC है। उच्च पौधी में `T_(1)` प्लाज्मिड तथा `R_(1)` प्लाज्मिड का प्रयोग अधिक होता है। प्लाज्मिड का प्रयोग अनुवांशिक इंजीनियरिंग में किया जाता है। इसका उपयोग मानव इन्सुलिन, हेपेटाइटिस - B वैक्सीन आदिन के निर्माण में भी किया जाता है।
pBR 322 संवाहक (pBR 322 Vector) इस कृत्रिम संवाहक को ईरस्केरीकिया कोलोई के प्लाज्मिड से बनाया गया है। इनमे p का अर्थ है प्लाज्मिड तथा BR उन वैज्ञानिकों के नाम के प्रथमाक्षर है। pBR को बोलिवर व रोड्रीगेज (bolivar and rodrigej) ने तैयार किया था। इस प्लाज्मिड में 40 से भी अधिक पहचान ( अभिज्ञान ) स्थल है। इस संवाहक में दो प्रमुख प्रतिजैविको टेट्रासाइक्लिन तथा एमईसीलिन के लिए पररोधक क्षमता पायी जाती है। यह सर्वाधिक उपयोग किए जाने वाला प्लाज्मिड संवाहक है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रोद्यौगिकी -सिद्धांत व प्रक्रम

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रशनोत्तर ?|2 Videos
  • जैव प्रोद्यौगिकी -सिद्धांत व प्रक्रम

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रशनोत्तर-I ?|12 Videos
  • जीवों में जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|6 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी : सिद्धांत एव प्रक्रम

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|9 Videos