Home
Class 12
BIOLOGY
नागफनी एक मरुद्भिद है? कारण सहित व्याख्य...

नागफनी एक मरुद्भिद है? कारण सहित व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(क) मरुद्भिदी पादप जल की कमी से निपटने हेतु दो प्रमुख रणनीति अपनाते हैं-जल का संरक्षण (जल की हानि को रोकना) तथा जल का संग्रह। इनमें जल के अधिक अवशोषण हेतु जड़तन्त्र सुविकसित होता है। जल हानि या वाष्पोत्सर्जन मुख्यतया रन्ध्रों (stomata) द्वारा होता है। रेगिस्तान में जल की कमी होती है। अत: पत्तियाँ वाष्पोत्सर्जन की दर कम करने के लिए रूपान्तरित हो जाती हैं। ये छोटी या अनुपस्थित अथवा काँटों में परिवर्तित हो जाती हैं। रन्ध्र गड्ढों में धंसे हुए होते हैं। वाष्पोत्सर्जन की दर को कम करने के लिए उपचर्म (cuticle) मोटी हो जाती है। रबर क्षीर (latex), श्लेष्म आदि की उपस्थिति वाष्पोत्सर्जन की दर को कम करती है। कुछ पौधों में पत्तियाँ अथवा तना गूदेदार हो जाता है, इनमें जल संग्रह ऊतक मिलते हैं। नागफनी में पत्तियाँ काँटों में रूपान्तरित हो जाती हैं। तना पत्ती सदृश होकर प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन निर्माण करता है। इसे पर्णाभ स्तम्भ (phylloclade) कहते हैं।
(ख) लवणोद्भिद (halophytes) पौधे ऐसे स्थानों पर उगते हैं जहाँ लवणों की सान्द्रता अधिक होती है। (जैसे-समुद्र के किनारे दलदल में।) अत: जल उपलब्ध होने पर भी पौधे इसे ग्रहण नहीं कर पाते। यह पौधे कार्यिकीय शुष्कता (physiological dryness) का सामना करते हैं। इस कारण पौधों में मरुद्भिद लक्षण पाए जाते हैं। इन पौधों में श्वसन मूल (pneumatophores) तथा सजीवप्रजता (vivipary) के लक्षण पाए जाते हैं, जैसे— राइजोफोरा (Rhizophora) मे।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव और पर्यावरण

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|2 Videos
  • जीव और पर्यावरण

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर- I|14 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|3 Videos
  • जीव और समष्टियाँ

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|4 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-जीव और पर्यावरण -लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II
  1. निम्नलिखित का कारण बताइए- (क) मरुद्भिद पौधों में विशेष आकारिकी अनुक...

    Text Solution

    |

  2. नागफनी एक मरुद्भिद है? कारण सहित व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. सहोपकारिता अथवा परस्परता पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. सहजीविता किसे कहते हैं? उदाहरण सहित टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. सहजीवी पौधों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. विकल्पी सहजीवन तथा अविकल्पी सहजीवन में उदाहरण सहित अन्तर कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. मरुद्भिद पादप किस प्रकार शुष्क परिस्थितियों के लिए अनुकूलित होते हैं?

    Text Solution

    |

  8. मरुस्थलीय पौधों में होने वाले अनुकूलनों को समझाइए।

    Text Solution

    |

  9. मृतपोषी, परजीवी तथा सहजीवी पौधों पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. निम्नलिखित शब्दों को परिभाषित कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए...

    Text Solution

    |

  11. किन्हीं दो कीटभक्षी पौधों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. परजीवी जीवाणु क्या हैं? एक उदाहरण द्वारा इसका वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. मृदा परिच्छेदिका पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. जलोद्भिद से आप क्या समझते हैं? विभिन्न प्रकार के जलोद्भिदों के अनुकूलन...

    Text Solution

    |

  15. जलोद्भिद पौधों में आकारिकीय अनुकूलनों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. उन गुणों को बताइए जो व्यष्टियों में तो नहीं पर समष्टियों में होते हैं।

    Text Solution

    |

  17. समष्टि ( पॉपुलेशन) की कोई तीन महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ बताइए और व्याख्य...

    Text Solution

    |

  18. एलन के नियम' को परिभाषित कीजिए। एक उदाहरण देकर इसकी व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |