Home
Class 12
PHYSICS
मान लें कि प्रश्न 10 में लूप स्थिर है पर...

मान लें कि प्रश्न 10 में लूप स्थिर है परन्तु चुम्बकीय क्षेत्र उतप्न्न करने वाले विद्युत चुम्बक में जा रही धारा-धीरे कम हो जाती है ताकि क्षेत्र अपने 0.3 T के आरम्भिक मान से 0.02 T/s की दर से घटे। यदि कटे भाग को जो‌ड़ दिया जाए और लूप का प्रतिरोध `1.6Omega` हो, तो ऊष्मा के रूप में लूप में कितनी शक्ति का क्षय होता है? इस शक्ति का स्रोत क्या है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यहाँ `dB//dt=0.02T//s`
लूप का क्षेत्रफल `A=lxxb=8cm xx 2cm =16cm^(2)=16xx10^(-4)m^(2)`
लूप का प्रतिरोध `R=1.6Omega`
मान लें कि लूप में प्रेरित विद्युत वाहक बल का परिमाण `epsilon` है। स्पष्टतया
`epsilon=(d phi_(B))/(dt)=(d)/(dt)(phi_(B))=(d)/(dt)(BA)=A(dB)/(dt)`
(क्योंकि `phi_(B)=BA` और A स्थिर है)
या `epsilon=(16xx10^(-4)m^(2))(0.02T//s)=32xx10^(-6)V`
जब लूप में कटा भाग बन्द कर दिया जाता है, तो क्षयित हुई शक्ति
`P=(epsilon^(2))/(R )=((32xx10^(-6)V)^(2))/(1.6Omega)W=6.4xx10^(-10)W`
इस शक्ति का स्रोत वह बाहरी साधन है जिसका समय के साथ चुम्बकीय क्षेत्र बदलने के लिए उपयोग किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित समस्याएँ : हल सहित (प्रत्यावर्ती धारा जनित्र)|2 Videos
  • वैद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित समस्याएँ : हल सहित (दिष्ट धारा मोटर)|2 Videos
  • वैद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित समस्याएँ : हल सहित (फैराडे का नियम)|7 Videos
  • वैद्युतचुम्बकीय तरंगे

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता साम्रगी रिक्त स्थान भरना|10 Videos
  • वैधुत आवेश

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित अभ्यास|24 Videos