Home
Class 12
PHYSICS
(a) लम्बी दूरी तक रेडियो प्रसार में लघु ...

(a) लम्बी दूरी तक रेडियो प्रसार में लघु तरंग बैण्ड प्रयुक्त होते हैं। क्यों?
(b) लम्बी दूरी तक टी वी संचरण के लिए सैटेलाइट का उपयोग आवश्यक है। क्यों?
(c) प्रकाशीय और रेडियो दूरबीने पृथ्वी पर बनाई जाती हैं परन्तु X-किरण खगोलिकी, पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में घूम रहे सैटेलाइटों से ही सम्भव है। क्यों?
(d) समतापमण्डल के ऊपर ओज़ोन की छोटी-सी परत मानव जीवन के लिए निर्णायक है। क्यों?
(e) यदि पृथ्वी का कोई वायुमण्डल न होता, तो क्या इसका औसत पृष्ठीय ताप अब से ज्यादा होता या कम ?
(f)कुछ वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि पृथ्वी पर नाभिकीय विश्व युद्ध के बाद प्रचण्ड 'नाभिकीय शीतकाल (nuclear winter) होगा जिस कारण पृथ्वी के ऊपर जीवन तहस-नहस हो जाएगा। इस भविष्यवाणी का क्या आधार है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) आयनोस्फियर (ionosphere), तरंगों को इन बैण्डों में परावर्तित करता है।
(b) 50 MHz या इसके ऊपर के परास में वाहक आवृत्तियों के लिए आकाशीय तरंगों द्वारा संचरण सम्भव नहीं है, क्योंकि ये आवृत्तियाँ आयनोस्फियर द्वारा परावर्तित नहीं होती TV संचरण, उपरोक्त आवृत्ति परास में होता है। इतनी उच्च आवृत्तियों वाली तरंगों को परावर्तित करने के लिए हम सैटेलाइट का प्रयोग करते हैं। ऐसे सैटेलाइट तुल्यकाली सैटेलाइट है (इन्हें संचार सैटेलाइट भी कहते हैं)।
(c) वैद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम का दृश्य भाग और रेडियो तरंगें, वायुमण्डल को भेद सकती हैं और पृथ्वी पर पहुँच सकती हैं। इस प्रकार प्रकाशीय दूरबीने (जो वैद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम के दृश्य भाग पर काम करती है ), और रेडियो दूरबीनें (जिनको चलाने के लिए रेडियो तरंगों की आवश्यकता है), पृथ्वी पर बनाई जा सकती हैं दूसरी ओर वायुमण्डल, X-किरणों को अवशोषित करता है और इस प्रकार ये पृथ्वी पर नहीं पहुँच सकती। X-किरणों के अभिग्रहण के लिए यन्त्र को वायुमण्डल के ऊपर रखना पड़ता है। यह सैटेलाइट की सहायता से ही सम्भव है।
(d) सूर्य से आ रहा पराबैगनी विकिरण, x-किरणें, गामा किरणें और कॉस्मिक विकिरण खतरनाक हैं क्योंकि यह जीवित सेलों को वंशानुगत हानि पहुँचाती हैं। ओज़ोन परत इन सब विकिरणों को अवशोषित कर लेती है (जिनका तरंगदैर्घ्य 3000 Å से कम है) और इस प्रकार पृथ्वी पर जीवन में सहायता करती है।
(e) ग्रीनहाउस प्रभाव के कारण पृथ्वी का वायुमण्डल इसे ऊष्मा खोने से रोके रखता है। इस प्रकार वायुमण्डल की अनुपस्थिति में पृथ्वी अपने वर्तमान ताप से कम ताप पर होती।
(f) पृथ्वी पर नाभिकीय विश्व युद्ध के दौरान बने बादल, आकाश का बहुत बड़ा हिस्सा घेर लेंगे। सौर विकिरण पृथ्वी पर पहुँच नहीं पाएगा और इसे सामान्य रूप से गरम नहीं कर पाएगा। इससे अप्राकृतिक शीतकाल उत्पन्न होगा जिसे .नाभिकीय शीतकाल. कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैद्युतचुम्बकीय तरंगे

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता साम्रगी (बहुविकल्पीय प्रश्न : एक सही विकल्प)|59 Videos
  • वैद्युतचुम्बकीय तरंगे

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता साम्रगी कॉलम मिलाना|4 Videos
  • वैद्युतचुम्बकीय तरंगे

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित अभ्यास|12 Videos
  • वैद्युत विभव

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय आधारित अभ्यास (प्रतिरूपी अभ्यास)|12 Videos
  • वैद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक अभ्यास: उत्तरों सहित (अतिरिक्त अभ्यास)|3 Videos
GRB PUBLICATION HINDI-वैद्युतचुम्बकीय तरंगे -NCERT पाठ्य पुस्तक अभ्यास
  1. 10^(-10) m तरंगदैर्घ्य वाली एक्स-किरणों, 6800 Å तरंगदैर्घ्य वाले रक्त ...

    Text Solution

    |

  2. एक समतल वैद्युतचुम्बकीय तरंग, निर्वात में Z-दिशा में चलती है। आप इसके ...

    Text Solution

    |

  3. एक रेडियो, 7.5 MHz से 12 MHz बैण्ड में कोई भी स्टेशन सकता है। संगत तरं...

    Text Solution

    |

  4. एक आवेशित कण अपनी माध्य संतुलन स्थिति के गिर्द 10^9 Hz की आवृत्ति से ...

    Text Solution

    |

  5. एक आवर्त वैद्युतचुम्बकीय तरंग के चुम्बकीय क्षेत्र भाग का आयाम निर्वात ...

    Text Solution

    |

  6. मान लें कि एक वैद्युतचुम्बकीय तरंग का वैद्युत क्षेत्र आयाम E0 = 120N/C...

    Text Solution

    |

  7. वैद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम के अलग-अलग भागों की पारिभाषिकी पुस्तक में द...

    Text Solution

    |

  8. एक समतल वैद्युतचुम्बकीय तरंग में वैद्युत क्षेत्र, ज्यावक्रीय रूप से 2....

    Text Solution

    |

  9. मान लें कि किसी वैद्युतचुम्बकीय तरंग का वैद्युत क्षेत्र भाग vecE=[(30....

    Text Solution

    |

  10. 100 W के प्रकाश बल्ब की लगभग 5% शक्ति, दृश्य विकिरण में बदलती है। दृश्...

    Text Solution

    |

  11. फार्मूला lambdamT = 0.29 cm K का प्रयोग करते हुए वैद्युतचुम्बकीय स्पेक...

    Text Solution

    |

  12. भौतिकी में अलग-अलग सन्दर्भो में वैद्युतचुम्बकीय विकिरणों से सम्बद्ध कु...

    Text Solution

    |

  13. (a) लम्बी दूरी तक रेडियो प्रसार में लघु तरंग बैण्ड प्रयुक्त होते हैं। ...

    Text Solution

    |