Home
Class 12
PHYSICS
आपको क्राउन काँच का बना एक उभयोत्तल लेन्...

आपको क्राउन काँच का बना एक उभयोत्तल लेन्स दिया गया है जिसके प्रत्येक पृष्ठ का वक्रता व्यासार्ध, 15 cm है | इस लेन्स के एक पृष्ट पर एक फ्लिंट काँच के लेन्स का रोपण किया जाता है | फ्लिंट काँच के लेन्स के दूसरे पृष्ठ का वक्रता व्यासार्ध क्या हो कि संयोजन, नीले और लाल प्रकाश के लिए अवर्णिक (जोड़ा) बने? अपवर्तनांकों के आवश्यक आँकड़े अध्याय 13 की विषय-आधारित समस्या 16 के उत्तर से प्राप्त करें |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्राउन काँच के लेन्स के लिए
`(1)/(f)=(mu-1)((1)/(R_(1))-(1)/(R_(2)))=(mu-1)((1)/(15)-(1)/(-15))`
या `" "(1)/(f)=(mu-1)((2)/(15))`
(क्योंकि लेन्स उत्तल है, इसलिए `R_(1)=+15" cm"` और `R_(2)=-15" cm"`)
इस प्रकार `(1)/(f_(b))-(1)/(f_(r))=(mu_(b)-1)((2)/(15))-(mu_(r)-1)((2)/(15))`
`=(mu_(b)-mu_(r))((2)/(15))`
`=(1.5200-1.5090)((2)/(15))=0.0014" "...(i)`
इसी प्रकार फ्लिंट काँच के लेन्स के लिए
`(1)/(f._(b))-(1)/(f._(r))=(mu._(b)-1)((1)/(R._(1))-(1)/(R._(2)))-(mu._(r)-1)((1)/(R._(1))-(1)/(R._(2)))`
या `" "((1)/(f._(b))-(1)/(f._(r)))=(mu._(b)-mu._(r))((1)/(R._(2))-(1)/(R._(1)))`
क्योंकि फ्लिंट काँच के लेन्स का वह पृष्ठ, जिसका क्राउन काँच के लेन्स पर रोपण किया गया है, अवतल है, इसलिए `R._(1)=-15" cm"` है |
इस प्रकार `((1)/(f._(b))-(1)/(f._(r)))=(1.6658-1.6443)((1)/(-15)-(1)/(R._(2)))`
`=-(0.0215)((1)/(15)+(1)/(R._(2)))`
या `" "((1)/(f._(b))-(1)/(f._(r)))=-0.0014-(0.0215)/(R._(2))" "...(ii)`
अवर्णक जोड़े के लिए
`((1)/(f_(b))-(1)/(f_(r)))+((1)/(f._(b))-(1)/(f._(r)))=0`
समीकरण (i) और (ii) से हम पते हैं
`0.0014-0.0014-(0.0215)/(R._(2))=0`
या `" "(0.0215)/(R._(2))=0` या `R._(2)=oo`
अर्थात पृष्ठ समतल है | इस प्रकार फ्लिंट काँच का लेन्स, समतल-अवतल है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गोलीय पृष्ठों और लेन्सों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise उच्चस्तरीय चिंतन: प्रश्नोत्तरी|10 Videos
  • गोलीय पृष्ठों और लेन्सों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रश्नोत्तरी : 1 अंक|16 Videos
  • गोलीय पृष्ठों और लेन्सों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित समस्याएँ: हल सहित (लेन्स और दर्पण का संयोजन)|2 Videos
  • इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय -आधारित अभ्यास|31 Videos
  • चुम्बकत्व

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता सामग्री रिक्त स्थान भरना|12 Videos