Home
Class 11
PHYSICS
किसी सदिश में परिमाण व दिशा दोनों होते ह...

किसी सदिश में परिमाण व दिशा दोनों होते हैं। क्या इसका यह अर्थ है कि कोई राशि जिसका परिमाण व दिशा हो, वह अवश्य ही सदिश होगी? किसी वस्तु के घूर्णन की व्याख्या घूर्णन-अक्ष की दिशा और अक्ष के परितः घूर्णन-कोण द्वारा की जा सकती है। क्या इसका यह अर्थ है कि कोई भी घूर्णन एक सदिश है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नहीं, किसी भौतिक राशि के सदिश होने के लिए परिमाण तथा दिशा के साथ सदिश योग के नियमों का पालन करना आवश्यक है। सामान्यतः किसी अक्ष के परितः किसी पिण्ड का घूर्णन एक सदिश नहीं होता है, जबकि उसका परिमाण तथा दिशा दोनों होते हैं। इसका कारण यह है कि दो परिमित घूर्णनों का योगफल क्रम विनिमय गुणधर्म का पालन नहीं करता है। परन्तु अति सूक्ष्म घूर्णन सदिश योग के क्रम विनिमय गुणधर्म का पालन करता है। अतः सूक्ष्म घूर्णन को सदिश माना जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • समतल में गति

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुतयात्मक प्रश्न )|8 Videos
  • समतल में गति

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • समतल में गति

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise NCERT TEXTBOOK PROBLEMS|25 Videos
  • मात्रक एवं मापन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|21 Videos
  • सरल रेखा में गति

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न आंकिक प्रश्न (एक समान त्वरित गति पर आधारित प्रश्न)|19 Videos