Home
Class 11
PHYSICS
कोई अन्तरिक्षयान मंगल पर ठहरा हुआ है। इस...

कोई अन्तरिक्षयान मंगल पर ठहरा हुआ है। इस अन्तरिक्षयान पर कितनी ऊर्जा खर्च की जाए कि इसे सौरमंडल से बाहर धकेला जा सके। अन्तरिक्षयान का द्रव्यमान = 1000 kg, सूर्य का द्रव्यमान `=2xx10^(30)kg`, मंगल का द्रव्यमान `=6.4xx10^(23)kg` , मंगल की त्रिज्या = 3395 km, मंगल की कक्षा की त्रिज्या `=2.28xx10^(8)km` तथा `G=6.67xx10^(-11)Nm^(2)kg^(-2)`|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि सूर्य का द्रव्यमान तथा उसके परितः मंगल ग्रह की कक्षा की त्रिज्या क्रमशः M तथा R है।
`M=2xx10^(30)` किग्रा.
`R=2.28xx10^(8)` किमी.
`=2.28xx10^(11)` मी.
मंगल ग्रह का द्रव्यमान `M.=6.4xx10^(23)` किग्रा.
मंगल ग्रह की त्रिज्या `R.=3395` किमी.
`=3395xx10^(3)` मी.
अन्तरिक्ष यान का द्रव्यमान m = 1000 किग्रा.
सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अन्तरिक्षयान की स्थितिज ऊर्जा
`=-(GMm)/(R )`
मंगल ग्रह के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अन्तरिक्षयान की स्थितिज ऊर्जा
`=-(GM.m)/(R.)`
जब अन्तरिक्ष यान मंगल ग्रह के पृष्ठ पर स्थित है तब
इसकी कुल स्थितिज ऊर्जा `=-(GMm)/(R )-(GM.m)/(R.)`
`because` प्रश्नानुसार, अन्तरिक्षयान की गतिज ऊर्जा शून्य है - अतः अन्तरिक्षयान की कुल ऊर्जा
`=-GM((M)/(R )+(M.)/(R.))`
अब अन्तरिक्षयान को सौरमण्डल से बाहर निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा `=-` (अन्तरिक्ष यान की कुल ऊर्जा)
`=-[-Gm((M)/(R )+(M.)/(R.))]`
`=Gm((M)/(R )+(M.)/(R.))`
`=6.67xx10^(-11)xx1000`
`((2xx10^(30))/(2.28xx10^(11))+(6.4xx10^(23))/(3395xx10^(3)))`
`=5.98xx10^(11)` जूल
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गुरुत्वाकर्षण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise बोधात्मक प्रश्न|20 Videos
  • गति के नियम

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न )|38 Videos
  • ठोसों के यांत्रिक गुण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्र्शन आंकिक प्रशन (ऐंठन पर आधारित प्रशन)|1 Videos