Home
Class 11
PHYSICS
नीचे तरंग गति के कुछ उदाहरण दिए गए हैं, ...

नीचे तरंग गति के कुछ उदाहरण दिए गए हैं, प्रत्येक स्थिति में यह बताइए कि क्या तरंग गति अनुप्रस्थ है, अनुदैर्ध्य है अथवा दोनों का संयोजन है।
(a) किसी लंबी कुंडलित कमानी के एक सिरे को एक ओर विस्थापित करने पर उस कमानी की किसी विभंग (ऐंठन) की गति।
(b) द्रव से भरे किसी सिलिंडर में इसके पिस्टन को आगे-पीछे करके सिलिंडर में उत्पन्न तरंगें।
(c) जल के पृष्ठ पर चलती मोटरबोट द्वारा उत्पन्न तरंगें।
(d) किसी कंपायमान क्वार्ट्स क्रिस्टल द्वारा वायु में उत्पन्न पराश्रव्य तरंगें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) कुण्डलित कमानी में उत्पन्न ऐंठन, इसके संचरित होने की दिशा के लम्बवत् होता है अतः तरंग अनुप्रस्थ है।
(b) पिस्टन के आगे-पीछे करने पर द्रव स्तंभ में संपीड़न एवं विरलन उत्पन्न होते हैं। अतः यह अनुदैर्ध्य तरंग है।
(c) जल के पृष्ठ पर चलती मोटर बोट से जल के अणु मोटर बोट की दिशा में तो कम्पन्न करते हैं साथ ही ये जल पृष्ठ के लम्बवत् दिशा में ऊपर-नीचे भी कम्पित होते हैं अतः उत्पन्न तरंगें अनुदैर्ध्य एवं अनुप्रस्थ दोनों प्रकार की होती हैं
(d) वायु में उत्पन्न पराश्रव्य तरंगें अनुदैर्ध्य प्रकृति की होती हैं |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तरंगे

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise विविध उदाहरण|18 Videos
  • तरंगे

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise MCQS|15 Videos
  • ठोसों के यांत्रिक गुण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्र्शन आंकिक प्रशन (ऐंठन पर आधारित प्रशन)|1 Videos
  • तरलो के यांत्रिकी गुण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न )|24 Videos
SCIENCE PUBLICATION-तरंगे -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न (डॉपलर प्रभाव पर आधारित प्रश्न))
  1. नीचे तरंग गति के कुछ उदाहरण दिए गए हैं, प्रत्येक स्थिति में यह बताइए क...

    Text Solution

    |

  2. एक श्रोता, स्थिर ध्वनि श्रोत के ओर ध्वनि के वेग के 1 // 5 गुना वेग से ...

    Text Solution

    |

  3. 240Hz आवृत्ति की ध्वनि स्त्रोत.. एक श्रोता की ओर 20m // s की वेग से गत...

    Text Solution

    |

  4. 90 "कम्पन" // "से." की आवृत्ति का एक स्रोत एक स्थिर श्रोता की ओर ध्वनि...

    Text Solution

    |

  5. एक मोटर गाड़ी 124 "कम्पन" // "सेकण्ड" की आवृत्ति का हॉर्न बजाती हुयी 7...

    Text Solution

    |

  6. एक स्थिर प्रेक्षक की ओर एक ध्वनि का स्रोत 50 "मी" // "से." के वेग से ज...

    Text Solution

    |

  7. एक व्यक्ति दो रेलगाड़ियों को देख रहा है, एक उससे दूर जा रही है तथा दूस...

    Text Solution

    |