Home
Class 11
PHYSICS
क्षैतिज में गतिमान कोई लंबा पट्टा (चित्र...

क्षैतिज में गतिमान कोई लंबा पट्टा (चित्र) 4km/h की चाल से चल रहा है। एक बालक इस पर (पट्टे के सापेक्ष) 9km/h की चाल से कभी आगे कभी पीछे अपने माता-पिता के बीच दौड़ रहा है। माता व पिता के बीच 50 m की दूरी है। बाहर किसी स्थिर प्लेटफार्म पर खड़े एक प्रेक्षक के लिए, निम्नलिखित का मान प्राप्त करिए
(a) पट्टे की गति की दिशा में दौड़ रहे बालक की चाल,
(b) पट्टे की गति की दिशा के विपरीत दौड़ रहे बालक की चाल,
(c) बच्चे द्वारा (a) व (b) में लिया गया समय यदि बालक की गति का प्रेक्षण उसके माता या पिता करें तो कौन सा उत्तर बदल जाएगा?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि बांयी ओर से दांयी ओर की दिशा धनात्मक है।
पट्टे की चाल V = 4 किमी./घण्टा पट्टे की अपेक्षा बालक की चाल
`v_c =9` किमी./घण्टा
(a) जब बालक पट्टे की गति की दिशा में दौड़ता है स्थिर प्रेक्षक की अपेक्षा बालक की चाल
`V_(c) + V_(c) + V_(b)`
`= 9+4 = 13` किमी./घण्टा (b) जब बालक पट्टे की विपरीत दिशा में दौड़ता है
`V_(b) =4` किमी./घण्टा
तथा `V_(c) =-9` किमी./घण्टा
`therefore V_c = -9 + 4`
`-5` किमी./घण्टा
ऋण चिन्ह (-) दर्शाता है कि बालक पट्टे की गति की विपरीत दिशा में दौड़ता प्रतीत होता है अर्थात् दांये से बांये।
(c) प्रतिबन्ध (a) तथा (b) में लिया गया समय
`t= ("माता-पिता के मध्य दूरी ")/("बालक की चाल ")`
`= (0.05)/(9)`
किमी./घण्टा
`= ((0.05xx 1000)/((9xx 1000)/(3600))) ` किमी./घण्टा
= 20 सेकण्ड
समय 20 सेकण्ड ही रहेगा जब माता या पिता में से कोई बच्चे को देखता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुत्तरात्माक प्रश्न)|5 Videos
  • सरल रेखा में गति

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न निबन्धात्मक प्रश्न|1 Videos
  • सरल रेखा में गति

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise NCERT TEXT BOOK PROBLEMS|22 Videos
  • समतल में गति

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न)|29 Videos