Home
Class 10
PHYSICS
विद्युत शक्ति क्या है? हमारे घरों में आन...

विद्युत शक्ति क्या है? हमारे घरों में आने वाली विद्युत शक्ति के उपभोग की गणना कैसे की जाती है? उदाहरण देकर समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विद्युत परिपथ में कार्य करने की दर विद्युत शक्ति कहलाती है। यदि कोई आवेश Q विद्युत विभव V के माध्यम से समय में किसी परिपथ से गुजर रहा है, तब शक्ति = `("कार्य")/("समय") =W/t = (V.Q)/t`
किन्तु `Q/t =1` =विघुत धारा (एम्पियर में)
`therefore` शक्ति P = V.I वाट
घरों में उपभोग में आने वाली विद्युत ऊर्जा की किलोवाट घंटा (kwh) मात्रक में खपत की गणना विद्युत प्रदाता कम्पनी द्वारा व्यावसायिक स्तर पर की जाती है तथा 1 किलोवाट घण्टा को एक यूनिट जाना जाता है, जो विद्युत मीटर द्वारा पढ़ी जाती है। यदि n एक जैसे विद्युत शक्ति P के विद्युत साधित्र घण्टों तक उपयोग में लिये जाते हैं, तब विद्युत ऊर्जा की खपत,
ऊर्जा `=(n xx p xx t)/1000 = (2 xx 60 xx (5 xx 30))/1000`
`=18000/1000 = 18` यूनिट
Promotional Banner