Home
Class 12
BIOLOGY
दोहरा निषेचन से आप क्या समझते हैं? आरेखि...

दोहरा निषेचन से आप क्या समझते हैं? आरेखित चित्रों की मदद से समझावें ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भ्रूणकोष (embryo sac) के अंदर पहुँचने के बाद परागनलिका से नर युग्मक बाहर निकल आते हैं। इनमें से एक नरयुग्मक अंडकोशिका (egg cell) से संलयन (fusion) कर युग्मनज (zygote) बनाता है। दूसरा नर युग्मक ध्रुवीय केन्द्रकों (Polar nuclei) से संलयन करता है। निषेचन से पूर्व दोनों ध्रुवीय केन्द्रक मिलकर द्वितीयक केन्द्रक (secondary nucleus) बनाते हैं। द्वितीयक केन्द्रक तथा नर युग्मक के संगलन से बनी संरचना को प्राथमिक भ्रूणकोष केन्द्रक (Primary endosperm nucleus) कहते हैं ।
इस प्रकार निषेचन की क्रिया पूरी होती है। इस प्रकार निषेचन की क्रिया में नरयुग्मक का अंड से मिलकर द्विगुणित युग्मनज (diploid zygote) बनाना तथा द्वितीयक केन्द्रक का नरयुग्मक से संलयन द्विनिषेचन (double fertilization) कहलाता है। द्विनिषेचन केवल आवृत्तबीजी पौधों में पाया जाता है।
दोहरे निषेचन का महत्त्व-(i) द्विनिषेचन का आवृत्तबीजी पौधों में विशेष महत्त्व है। यदि पौधों में केवल संयुग्मन (syngamy) होता है और त्रिसंलयन (triple fusion) नहीं हो तो भूणपोष नहीं बनेगा और उसके फलस्वरूप अविकसित भ्रूणवाला बीज बनेगा या भ्रूणहीन होगा।
(ii) द्विनिषेचन के फलस्वरूप ही भ्रूणपोष का निर्माण होता है। भ्रूणपोष ही भ्रूण को भोज्य पदार्थ उपलब्ध कराता है। भ्रूणपोष में मातृ एवं पितृगुण सूत्र पाए जाते हैं।

Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव विज्ञान प्रश्न पत्र (2017)

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise खण्ड- II : ( गैर - वस्तुनिष्ठ प्रश्न ) लघु उत्तरीय प्रश्न|11 Videos
  • जीव विज्ञान 2019

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise खण्ड-ब (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|6 Videos
  • जीव विज्ञान प्रश्न पत्र -2013

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise खण्ड-II (गैर-वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|8 Videos
BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER-जीव विज्ञान प्रश्न पत्र (2017)-खण्ड- II : ( गैर - वस्तुनिष्ठ प्रश्न ) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. जीन विनिमय को परिभाषित करें। आरेखित चित्रों की मदद से इसकी प्रक्रिया क...

    Text Solution

    |

  2. दोहरा निषेचन से आप क्या समझते हैं? आरेखित चित्रों की मदद से समझावें ।

    Text Solution

    |

  3. उचित उदाहरणों के साथ लिंग-निर्धारण की प्रक्रिया का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  4. शुक्राणुजनन की प्रक्रिया का वर्णन रेखाचित्रों की सहायता से करें।

    Text Solution

    |

  5. जीन अंतः क्रिया को परिभाषित करें। समुचित संकरण एवं उदाहरणों की मदद से ...

    Text Solution

    |

  6. जैव प्रतिरक्षण के मुख्य सिद्धांतों एवं उपयोगों का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  7. ओजोन परत क्या है ? इससे वायुमण्डल पर पड़ने वाले प्रभाव को लिखें।

    Text Solution

    |

  8. आहार जाल क्या है ? उपयुक्त उदाहरण द्वारा इसे स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |