Home
Class 10
PHYSICS
श्रेणीक्रम संयोजन को परिभाषित करें | एक ...

श्रेणीक्रम संयोजन को परिभाषित करें | एक विद्युत परिपथ में तीन प्रतिरोधक जिनके प्रतिरोध `R_(1), R_(2)` तथा `R_(3)` है, को श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है| विद्युत परिपथ को तुल्य प्रतिरोध ज्ञात करें |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब पहले प्रतिरोध का दूसरा सिरा दूसरे प्रतिरोध के पहले सिरे से तथा दूसरे का दूसरा सिरा तीसरे के पहले सिरे से जोड़ा जाता है तो इस प्रकार के संयोजन को श्रेणीक्रम संयोजन कहते हैं | माना `R_(1), R_(2)` तथा `R_(3)` तीन प्रतिरोध है जो श्रेणीक्रम में संयोजित है| इनके बीच विभवांतर `V_(1), V_(2)` तथा `V_(3)` है तथा इनसे धारा I प्रवाहित होता है |
ओम के नियम से, `V_(1)=IR_(1)" ... (i)"`

`V_(2)=IR_(2)" ... (ii)"`
तथा `V_(3)=IR_(3)" .... (iii)"`
समीकरण (i), (ii) तथा (iii) को जोड़ने पर,
`V_(1)+V_(2)+V_(3)=IR_(1)+IR_(2)+IR_(3)`
`V=I(R_(1)+R_(2)+R_(3))" "(because V=V_(1)+V_(2)+V_(3))" .... (iv)"`
यदि X एवं Y के सिरों के बीच विभवांतर V एवं धारा I हो तो उनके नियम से ,
`V=IR`
समीकरण (iv) और (v) से,`IR=I(R_(1)+R_(2)+R_(3))`
`R=R_(1)+R_(2)+R_(3)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत

    ALOK BHARTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न एवं उत्तर :|25 Videos
  • विद्युत

    ALOK BHARTI PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उत्तर :|17 Videos
  • विज्ञान प्रश्न पत्र

    ALOK BHARTI PUBLICATION|Exercise झारखण्ड माध्यमिक बोर्ड परीक्षा Science ,2009 (A)|28 Videos
  • विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

    ALOK BHARTI PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न एवं उत्तर|5 Videos