Home
Class 12
PHYSICS
चित्र 6 . 27 में एक पोटेंशियोमीटर चित्र...

चित्र 6 . 27 में एक पोटेंशियोमीटर चित्र में एक पोटेंशियोमीटर दिखाया गया है जिसके साथ `0 . 40 Omega` आन्तरिक प्रतिरोध वाला 2 . 0 V का एक सेल है जो प्रतिरोधक तार AB के सिरों पर विभव पात बनाए रख रहा है। कुछ `muA` एक तक की मध्यम स्तर की धारा के लिए ` 1.02 V` का स्थिर विधुत वाहक बल बनाए रखने वाला एक मानक सेल, तार की 67 . 3 cm लम्बाई पर संतुलन बिन्दु देता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि मानक सेल से बहुत कम धाराएँ ली जाएँ , `600 k Omega` का एक अति उच्च प्रतिरोध इसके साथ श्रेणीक्रम में लगा दिया जाता है जिसको संतुलन बिन्दु के निकट लघुपथित ( shorted ) कर दिया जाता है। मानक सेल की जगह फिर एक अज्ञात विधुत बाहक बल `epsilon` वाला सेल रख दिया जाता है और संतुलन बिन्दु उसी प्रकार तार की 82 . 3 cm लम्बाई पर पाया जाता है।
(a) ` epsilon` का मान क्या है ?
(b) 600 `k Omega` के उच्च प्रतिरोध का क्या प्रयोजन है ?
(c) क्या संतुलन बिन्दु इस उच्च प्रतिरोध से प्रभावित होता है ?
(d) क्या संतुलन बिन्दु परिचालक सेल के आन्तरिक प्रतिरोध से प्रभावित होता है ?
(e) यदि पोटेंशियोमीटर के परिचालक सेल का विधुत वाहक बल 2 . 0 V की बजाय 1 . 0 V हो, तो क्या उपरोक्त विधि सफल रहेगी ?
(f) क्या कुछ m V का बहुत ही कम विधुत वाहक बल ( जैसा कि तापविद्युत युग्म का विधुत वाहक बल ) निकालने के लिए परिपथ सफल होगा ? यदि नहीं, तो आप परिपथ को कैसे संशोधित करेंगे ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) मान लें कि मानक सेल का विधुत वाहक बल ` epsilon` है।
क्योंकि `(epsilon)/(epsilon.) = (l)/(l.) ` इसलिए,
`epsilon = epsilon. xx (l)/(l.) = 1.02 xx (82 . 3)/(67 . 3) = 1.25 V`
(b) उच्च प्रतिरोध, गैल्वेनोमीटर में बहने वाली धारा को कम करके इसकी रक्षा करता है।
(c) संतुलन बिन्दु, उच्च प्रतिरोध से अप्रभावित रहता है।
(d) संतुलन बिन्दु, परिचालक सेल के आन्तरिक प्रतिरोध से भी अप्रभावित रहता है।
(e) नहीं, क्योंकि संतुलन बिन्दु तभी पाया जा सकता है जब तक परिचालक सेल का विधुत वाहक बल, मापे जाने वाले ( या तुलना किये जाने वाले ) विधुत वाहक बल से बड़ा हो।
(f ) यही परिपथ, बहुत कम विधुत वाहक बल को मापने के लिए उपयोगी नहीं क्योंकि संतुलन बिन्दु, A के नजदीक रहेगा। AB के साथ श्रेणीक्रम में एक बड़ा प्रतिरोध जोड़कर इसका संशोधन किया जा सकता है ताकि धारा कम हो और AB के सिरों पर विभवान्तर मापे जाने वाले विधुत वाहक बल से केवल हलका-सा ही ज़्यादा हो। ऐसी परिस्थिति में संतुलन बिन्दु A से काफी दूर होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत परिपथ , विद्युत ऊर्जा और शक्ति

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise उच्चस्तरीय चिंतन : प्रश्नोत्तरी|9 Videos
  • विद्युत परिपथ , विद्युत ऊर्जा और शक्ति

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रश्नोत्तरी : 1 अंक|18 Videos
  • विद्युत परिपथ , विद्युत ऊर्जा और शक्ति

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता सामग्री ( रिक्त स्थान भरना )|15 Videos
  • प्रत्यावर्ती धाराएँ

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise रिक्त स्थान भरना|15 Videos
  • वैद्युत क्षेत्र और गाउस नियम

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक अभ्यास : उत्तरो सहित|29 Videos
GRB PUBLICATION HINDI-विद्युत परिपथ , विद्युत ऊर्जा और शक्ति -विषय - आधारित समस्याएँ : हल सहित
  1. चित्र 6 . 26 में एक मीटर ब्रिज दिखाया गया है। संतुलन बिन्दु 33 . 7...

    Text Solution

    |

  2. (a) एक मीटर ब्रिज [ चित्र 6 . 26(a) ] में जब प्रतिरोधक Y का मान 12 . ...

    Text Solution

    |

  3. चित्र 6 . 27 में एक पोटेंशियोमीटर चित्र में एक पोटेंशियोमीटर दिखाया ...

    Text Solution

    |

  4. चित्र 6 . 28 में दो प्रतिरोधों की आपस में तुलना करने के लिए एक पोटें...

    Text Solution

    |

  5. चित्र 6 . 29 में 1 . 5 V के सेल का आन्तरिक प्रतिरोध निकालें के लिए...

    Text Solution

    |

  6. एक बिजली के हीटर का अनुमतांक 800 W है। यदि सप्लाई वोल्टता 200 V ...

    Text Solution

    |

  7. 1000 g द्रव्यमान की ताँबे की एक विद्युत केतली में 20^(@) C पर 900 ...

    Text Solution

    |

  8. नगण्य आन्तरिक प्रतिरोध वाली 10 V की संचायक बैटरी मिश्रातु मैंगनी...

    Text Solution

    |

  9. 1.5 V विधुत वाहक बल और 0 . 10 Omega आन्तरिक प्रतिरोध वाला शुष्क से...

    Text Solution

    |

  10. 50 v dc सप्लाई पर काम करने वाली एक विद्युत मोटर ,12 A की धारा खींचत...

    Text Solution

    |

  11. एक बल्ब पर 100 W, 230 V अंकित है। यदि सप्लाई वोल्टता गिरकर 115 V ...

    Text Solution

    |

  12. एक 20 Omega प्रतिरोधक का अधिकतम शक्ति अंकन 2 . 0 kW है ( अर्थात...

    Text Solution

    |

  13. एक बिजलीघर (100 MW), दूर स्थित लोड को लम्बी और पतली केबल द्वारा श...

    Text Solution

    |

  14. (a) 230 V की सप्लाई से जुड़ा एक नाइक्रोम हीटर अवयव , 1 . 5 kW शक्ति...

    Text Solution

    |

  15. आन्तरिक प्रतिरोध वाली की बैटरी एक परिवर्ती प्रतिरोधक के साथ जोड़ी जा...

    Text Solution

    |

  16. (a) 30 V dc सप्लाई से जुड़ा निक्रोम प्रतिरोधक का बना एक छोटा हीटर ...

    Text Solution

    |

  17. दो रिबनों के विवरण इस प्रकार हैं : एक स्थिर वोल्टता सप्लाई के लिए ...

    Text Solution

    |

  18. विद्युत अपघटन से क्लोरीन निर्गत में 125 V पर 100 kW शक्ति की खपत...

    Text Solution

    |

  19. यदि परिपथ को उच्च आवृति की आपूर्ति ( 240 V , 10 kHz ) से जोड़ा जाता ह...

    Text Solution

    |

  20. 2 . 0 V विधुत वाहक बल और 0 . 50 Omega आन्तरिक प्रतिरोध वाले 6 लेड स...

    Text Solution

    |