Home
Class 12
PHYSICS
अधिकतम शक्ति प्रमेय बताएँ और सिद्ध करें ...

अधिकतम शक्ति प्रमेय बताएँ और सिद्ध करें कि अधिकतम शक्ति देते हुए बैटरी की दक्षता केवल `50%` है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आइए विद्युत वाहक बल `epsi` और आन्तरिक प्रतिरोध r वाली धारा का एक स्रोत (जैसे बैटरी) ले जो चित्र `6.34` के अनुसार R प्रतिरोध बाले एक शुद्ध प्रतिरोधक उपकरण (लोड) से जुड़ा हुआ है।
क्योंकि R और r श्रेणीक्रम में जुड़े है, इसलिए परिपथ में कुल प्रतिरोध ` = R + r` यदि परिपथ में बहती धारा I हो, तो ओम के नियम के अनुसार
`I = epsi/(R + r) ` ....(i)
यदि R के सिरों पर विभवान्तर V हो, तो
`V = IR` ....(ii)
लोड को दी गई शक्ति, निर्गत शक्ति P कहलाती है। स्पष्टतया,
`P = VI = (IR) I = I^(2) R` ....(iii)
समीकरण (i) और (iii) से
`P = (epsi^(2)R)/((R + r)^(2)) ` ....(iv)
निर्गत शक्ति P को अधिकतम होने के लिए `(R + r)^(2) ` कम से कम होना चाहिए। क्योंकि
`(R + r)^(2) = (R - r)^(2) + 4 Rr`,
इसलिए `(R + r)^(2)` को कम से कम होने के लिए `(R - r)^(2)` को भी कम से कम होना चाहिए। किसी वर्ग राशि का कम से कम मान शून्य होता है,
इसलिए `(R - r)^(2) = 0 ` या R = r
अधिकतम शक्ति निर्गत
`P_("अधिकतम ") = (epsi^(2) R)/((r + R)^(2)) = epsi^(2)/(4 r) ` .....(v)
इस प्रकार स्रोत द्वारा लोड को दी गई शक्ति अधिकतम तब होती है जब लोड प्रतिरोध, स्रोत के आन्तरिक प्रतिरोध के बराबर होता है। यह अधिकतम शक्ति प्रमेय का कथन`**` है।
दक्षता,`eta`
क्योकि निवेशित शक्ति `= epsi I ` और निर्गत शक्ति `= VI`, इसलिए
`eta = (VI)/(epsi I) = V/epsi = (I R)/(I (R + r)) = R/(R + r) `
जब बैटरी अधिकतम शक्ति दे रही होती है, तो `R = r` और `eta = r/(r + r) = 1/2 = 50%`
इस प्रकार अधिकतम धारा दे रहे धारा के स्रोत (अर्थात् बैटरी) की दक्षता केवल `50%` होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत परिपथ , विद्युत ऊर्जा और शक्ति

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रश्नोत्तरी : 1 अंक|18 Videos
  • विद्युत परिपथ , विद्युत ऊर्जा और शक्ति

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रश्नोत्तरी : 2 अंक और 3 अंक|9 Videos
  • विद्युत परिपथ , विद्युत ऊर्जा और शक्ति

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय - आधारित समस्याएँ : हल सहित|33 Videos
  • प्रत्यावर्ती धाराएँ

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise रिक्त स्थान भरना|15 Videos
  • वैद्युत क्षेत्र और गाउस नियम

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक अभ्यास : उत्तरो सहित|29 Videos
GRB PUBLICATION HINDI-विद्युत परिपथ , विद्युत ऊर्जा और शक्ति -उच्चस्तरीय चिंतन : प्रश्नोत्तरी
  1. एक बाहरी स्त्रोत द्वारा आवेशन के दौरान एक समान्तर प्लेट संधारित्र लें,...

    Text Solution

    |

  2. दो पोटेन्शियोमीटरों A और B में लम्बाई l के साथ विभवान्तर V में परिवर्त...

    Text Solution

    |

  3. चित्र 6.31 का परिपथ एक सेल केआन्तरिक प्रतिरोध को मापने के लिए। पोटेन्श...

    Text Solution

    |

  4. चित्र 6.32 में दिखाए पोटेन्शियोमीटर परिपथ के लिए बिन्दु X और Y अज्ञात ...

    Text Solution

    |

  5. 1m लम्बी पोटेन्शियोमीटर की तार,3V विद्युत वाहक बल वाले परिचालक सेल के...

    Text Solution

    |

  6. किसी उपकरण द्वारा खपत की गई शक्ति इन दो समीकरण में से किसी एक के प्रयो...

    Text Solution

    |

  7. अधिकतम शक्ति प्रमेय बताएँ और सिद्ध करें कि अधिकतम शक्ति देते हुए बैटरी...

    Text Solution

    |

  8. (a) epsi विद्युत वाहक बल और R आन्तरिक प्रतिरोध वाली बैटरी,R प्रतिरोध...

    Text Solution

    |

  9. A : एक वैद्युत मोटर की दक्षता अधिकतम होगी जब विरोधी विद्युत वाहक बल, ल...

    Text Solution

    |