Home
Class 12
PHYSICS
एक ऊष्मीय शक्ति संयंत्र 4000 V पर 600 k...

एक ऊष्मीय शक्ति संयंत्र 4000 V पर 600 kW वैद्युत शक्ति उत्पन्न करता है जिसे खपतकारों के प्रयोग के लिए शक्ति संयंत्र से 20 km दूर स्थान तक ले जाया जाना है इसे या तो अधिक धारा-वहन क्षमता वाली केबल से सीधा ले जाया जा सकता है या दोनों सिरों पर उच्चायी तथा अपचायी ट्रांसफार्मरों के संयोजन के प्रयोग से। सोधे संचरण से काफी ऊर्जा क्षयित होती है। ट्रांसफार्मरों के प्रयोग में क्षय काफ़ी कम होता है। इस ढंग में संयंत्र के पार्श्व में उच्चायी ट्रांसफार्मर प्रयुक्त किया जाता है ताकि धारा कम हो जाए। खपतकारों के पास अपचायी ट्रांसफार्मर प्रयुक्त किया जाता है ताकि उन्हें निर्धारित निम्न वोल्टता पर शक्ति सप्लाई की जा सके। यह कल्पना करना संगत है कि शक्ति केबल पूर्णतया प्रतिरोधक है और ट्रांसफार्मर, जो एक इकाई शक्ति घटक वाले हैं, आदर्श है। वर्णित सभी धाराएँ और वोल्टताएँ वर्ग माध्य मूल मान हैं।
उपरोक्त के आधार पर निम्न प्रश्नों के सबसे उचित विकल्प चुने :
ट्रांसफार्मर के प्रयोग वाले दंग में मान ले कि प्राथमिक और द्वितीयक कुण्डलियों के फेरों की संख्याओं का अनुपात `1:10` है। यदि खपतकार को शक्ति, 200 V पर सप्लाई की जानी है, तो अपवायी ट्रांसफार्मर में प्राथमिक और द्वितीयक कुण्डलियों के फेरों की संख्याओं का अनुपात है।

A

`200 : 1`

B

`150 : 1`

C

`100 : 1`

D

`50 : 1`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
a

उच्चायी ट्रान्सफार्मर के लिए ` epsi_(s)/(4000 V) = 10/1 , "अतः " epsi_(s) = 40,000 V`
अपचायी ट्रान्सफार्मर के लिए `N_(p)/N_(s) = epsi_(p)/epsi_(s) = (40,000 V)/(200 V) = 200/1 = 200 : 1`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रत्यावर्ती धाराएँ

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise कॉलम मिलाना|4 Videos
  • प्रत्यावर्ती धाराएँ

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise कथन-कारण-आधारित प्रश्न|15 Videos
  • प्रत्यावर्ती धाराएँ

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise पैरा-आधारित बहुविकल्पीय बोधात्मक प्रश्न पैरा 5|3 Videos
  • प्रकाशिक यन्त्र

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक अभ्यास|8 Videos
  • विद्युत परिपथ , विद्युत ऊर्जा और शक्ति

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता सामग्री ( रिक्त स्थान भरना )|15 Videos