Home
Class 11
BIOLOGY
दिए गए कथनों को पढ़ो तथा सही विकल्प चुनो।...

दिए गए कथनों को पढ़ो तथा सही विकल्प चुनो।
कथन 1 : ब्रायोफाइट्स पीढ़ियों के एकान्तरण को दर्शाते हैं।
कथन 2 : एक अगुणित युग्मकोद्भिद पीढ़ी तथा एक द्विगुणित बीजाणुभिद्‌ पीढ़ी जीवन-चक्र में एकान्तरित होती है।

A

कथन 1 व 2 दोनों सही हैं तथा कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या है।

B

कथन 1 व 2 दोनों सही हैं परन्तु कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या नहीं है।

C

कथन 1 सही तथा कथन 2 गलत है।

D

कथन 1 व 2 दोनों गलत हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

अगुणितक-द्विगुणितक प्रकार के जीवन-चक्र में अगुणित युग्मक उत्पन्न करने वाले युग्मकोभिद्‌ व द्विगुणित बीजाणु निर्मित करने वाले बीजाणुभिद्‌ के मध्य पीढ़ियों का एक सुस्पष्ट एकान्तरण होता है। ब्रायोफाइट्‌स व टेरिडोफाइट्‌स दोनों ही इस प्रकार के जीवन-चक्र प्रतिरूप को दर्शाते हैं। ब्रायोफाइट्‌स में, एक प्रभावी, स्वतंत्र प्रकाश-संश्लेषी, थैलासाभ या सीधी प्रावस्था अगुणित युग्मकोभिद्‌ द्वारा प्रदर्शित की जाती है तथा यह अल्पजीवी बहुकोशीय बीजाणुभिद्‌ के साथ एकांतरित होती है। यह अपने पोषण के लिए आंशिक या पूर्ण रूप से युग्मकोद्‌भिद्‌ पर निर्भर होता है। टेरिडोफाइट्स में, द्विगुणित बीजाणुभिद्‌ को एक प्रभावी, स्वतंत्र, प्रकाश-संश्लेषी, संवहनीय पादप शरीर द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। यह बहुकोशीय, मृतपोषी स्वपोषी, स्वंत्र लेकिन अल्पजीवी अगुणित युग्मकोद्‌भिद्‌ के साथ एकांतरित होता है। जहाँ अधिकांश शैवलीय जातियां अगुणितक होती हैं, वहीं उनमें से कुछ, जैसे- एक्टोकार्पस, पॉलीसिफोनिया, केल्पस अगुणितक द्विगुणितक होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise उच्च स्तरीय वैचारिक दक्षताएं|5 Videos
  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|10 Videos
  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (आवृत्तबीजी)|9 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न |15 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न ASSERTION & REASON CORNER|15 Videos