Home
Class 12
PHYSICS
अधिकतर पदार्थो का अपवर्तनांक, n gt 1 होत...

अधिकतर पदार्थो का अपवर्तनांक, `n gt 1` होता है। इसलिये जब कोई प्रकाश किरण वायु से किसी प्राकृतिक पदार्थ में प्रवेश करती है तब, Snell's नियम, `(sin theta_(1))/(sin theta_(2))=(n_(2))/(n_(1))`के अनुसार, अपवर्तित किरण अभिलंब की तरफ झुकती है। लेकिन यह कभी भी अभिलंब के आपतित किरण वाले ओर से बाहर नहीं निकलती। विद्युत-चुम्बकत्व के अनुसार, किसी माध्यम का अपवर्तनांक `n=((c)/(v))=+- sqrt(epsi_(r)mu_(r))`, होता है, जहाँ C विद्युत – चुम्बकीय तरंगों की निर्यात में चाल तथा v उनकी माध्यम में चाल हैं, `epsi_(r)` व `mu_(r)` क्रमशः माध्यम की सापेक्ष विद्युतशीलता व चुंबकशीलता हैं। आम पदार्थों में `epsi_(r)` व `mu_(r)` दोनों धनात्मक होते हैं, अर्थात माध्यम का n धनात्मक है। जब `epsi_(r)` व `mu_(r)` दोनों ऋणात्मक हों तब हमें n का ऋणात्मक वर्गमूल लेना होगा। ऐसे ऋणात्मक n वाले पदार्थ अब अप्राकृतिक रूप में तैयार किये जा सकते हैं, और उन्हें मैटा-पदार्थ (meta-metarial) कहते हैं। वे बिलकुल अलग तरह का प्रकाशिक गुणधर्म दर्शाते हैं, परंतु भौतिक नियमों का उल्लंघन नहीं करते। चूँकि n ऋणात्मक है, अपवर्तित प्रकाश की चलने की दिशा में परिवर्तन होता है। तथापि आम पदार्थों की तरह इन मैटा-पदार्थों में भी अपवर्तन पर प्रकाश की आवृत्ति नहीं बदलती।
सही प्रकथन चुनें।

A

मैटा-पदार्थ में प्रकाश की गति `v = c|n|` है

B

मैटा-पदार्थ में प्रकाश की गति `v = (c)/(|n|)` है

C

मैटा -पदार्थ में प्रकाश की गति `v = c` है

D

मैटा -पदार्थ में प्रकाश की तरंगदैर्घ्य `(lambda_(m))` को `lambda_(m) = lambda_(air)|n|` द्वारा दर्शा सकते है | जहाँ `lambda_(air)` वायु में प्रकाश की तरंगदैर्घ्य है |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

`n = (c)/(v)`
मेटा पदार्थ के लिए
`v = (c)/(|n|)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • किरण प्रकाशिकी

    ERRORLESS HINDI|Exercise JEE Section (Integer type questions)|11 Videos
  • किरण प्रकाशिकी

    ERRORLESS HINDI|Exercise JEE Section (JEE (Advanced) 2018)|2 Videos
  • किरण प्रकाशिकी

    ERRORLESS HINDI|Exercise JEE Section (Reasoning type questions)|3 Videos
  • कार्य, ऊर्जा, शक्ति एवं संघट्ट

    ERRORLESS HINDI|Exercise SELF EVALUATION TEST|19 Videos
  • गणितीय अवधाराणाएं एवं सदिश

    ERRORLESS HINDI|Exercise गणितीय अवधारणाएं एवं सदिश ( Self Evaluation Test )|20 Videos