Home
Class 12
PHYSICS
ओजे प्रकम में एक परमाणु बिना फोटॉन उत्सर...

ओजे प्रकम में एक परमाणु बिना फोटॉन उत्सर्जित किए, निम्न अवस्था में संक्रमण करता है। अतिरिक्त ऊर्जा एक बाह्य इलेक्ट्रॉन को स्थानान्तरित की जाती है जिसके परमाणु से उत्सर्जित हो जाने की संभावना है। (इसे ओजे इलेक्ट्रॉन कहते हैं)। नाभिक को भारी मानते हुए क्रोमियम में n=2 से n=1 में संक्रमण के फलस्वरूप उत्सर्जित फोटॉन के संगत ऑगर इलेक्ट्रान की गतिज ऊर्जा का परिकलन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्योंकि नाभिक भारी है, परमाणु का प्रतिक्षिप्त संवेग नगण्य है तथा संक्रमण की कुल ऊर्जा को ओजे-इलेक्ट्रॉन को स्थानान्तरित मान सकते हैं क्योंकि Cr में एक संयोजी इलेक्ट्रॉन है, ऊर्जा अवस्थाओं को बोहर प्रतिरूप द्वारा प्रदत्त माना जा सकता है। nवीं अवस्था की ऊर्जा `E_n = - Z^2R 1/n^2` जहाँ R रिड्बर्ग नियतांक है तथा Z = 24
n = 2 से 1 = 1 के संक्रमण में मुक्त ऊर्जा है `DeltaE = Z^2R 1-1/4 =3/4 Z^2R`
n= 4 इलेक्ट्रॉन को उत्क्षेपित करने के लिए आवश्यक ऊर्जा `E_4 = Z^2R 1/16`
अतः ओजे इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा है
`K.E. = Z^2R (3/4 - 1/16) = 1/16 Z^2R`
`= 11/(cancel16) xx cancel24 xx cancel24 xx13.6 eV`
`= 5386.6 eV`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise लघुउत्तरीय|5 Videos
  • नाभिक

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise दीर्घउत्तरीय (LA)|8 Videos
  • प्रतिदर्श प्रश्न पत्र I

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रश्न|35 Videos