Home
Class 11
BIOLOGY
निम्न कथनों पर विचार करिये। (i) गायन...

निम्न कथनों पर विचार करिये।
(i) गायनेण्ड्रोपिस, पेस्सिफ़्लोरा इत्यादि में पुष्पासन लम्ब और सुविकसित पर्वसंधियों और पर्वों को दर्शाता है।
(ii) एगेव, एलियम इत्यादि में पुष्पीय कलिकाएं कभी-कभी कायिक कलिकाओं या बुलबिल्स में रूपान्तरित हो जाती हैं।
(iii) काली अवस्था में बाह्यदलपत्र पुष्पों की सुरक्षा करते हैं और दलपत्र कीटों को परागण हेतु आकर्षित करने में सहायक होते हैं।
(iv) पुंकेसर और अण्डप क्रमशः नर व मादा जनन अंगों के रूप में कार्य करते हैं।
ऊपरी कथनों के निम्न संयोगों में से कौन-सा संयोग यह प्रमाण प्रस्तुत करता है कि पुष्प एक रूपान्तरित प्ररोह है।

A

(i) व (ii)

B

(ii) व (iii)

C

(iii) व (iv)

D

(i) व (iv)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

पुष्प एक रूपान्तरित प्ररोह है जो एक साधारण कायिक प्ररोह की भाँति पर्वसंधियों व पर्वों में विभाजित होता है। हालांकि, पुष्पीय प्ररोह उच्च रूप से संघनित हो जाता है और इस कारण पर्वसंधियों व पर्वों में विभेद मुश्किल हो जाता है। गायनेंड्रॉप्सिस गायनेण्ड्र, पेसीफ्लोरा आदि में पुष्पासन लम्बा होता है और पुष्पीय अंगों के मध्य सुविकसित पर्वसंधियों व पर्वों को दर्शाता है। एगेव , एलियम इत्यादि में पुष्पीय कलिकाएं कायिक कलिकाओं /बुलबिल्स में रूपान्तरित हो जाती हैं। यह वास्तविक रचना के पुनः बदलाव को प्रदर्शित करता है अर्थात कायिक कलिका जिससे ये विकसित होते हैं। बाह्यदलपत्रों , दलपत्रों , पुंकेसरों व स्त्रीकेसरों के कार्यों से यह प्रमाण नहीं मिलता है कि पुष्प एक रूपान्तरित प्ररोह है बल्कि ये लक्षण पुष्प को कायिक प्ररोह से विभेदित करते हैं क्योंकि कायिक प्ररोह ( वर्धी तने ) की फोलिएज पत्तियों का कार्य प्रकाश संश्लेषण करना होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन. सी. ई. आर. टी. प्रश्न प्रदर्शिका|10 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (कुछ महत्वपूर्ण कुलो का वर्णन )|15 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एव तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पौधों में परिवहन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos