Home
Class 10
BIOLOGY
ग्लूकोज के ऑक्सीकरण से भिन्न जीवों में ऊ...

ग्लूकोज के ऑक्सीकरण से भिन्न जीवों में ऊर्जा प्राप्त करने के विभिन्न पथ क्या है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

श्वसन एक जटिल पर अति आवश्यक प्रक्रिया है। इसमें ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान होता है तथा ऊर्जा मुक्त करने के लिए खाद्य का ऑक्सीकरण होता है।
`C_6H_12O_6+6O_2 to 6CO_2 + 6H_2O`+ ऊर्जा
श्वसन एक जैव रासायनिक प्रक्रिया है। श्वसन क्रिया दो प्रकार की होती है -
(क) वायवीय श्वसन (ऑक्सी श्वसन) इस प्रकार के श्वसन में अधिकांश प्राणी ऑक्सीजन का उपयोग करके श्वसन करते हैं। इस प्रक्रिया में ग्लूकोज पूरी तरह से कार्बन डाइऑक्साइड और जल में विखंडित हो जाता है। यह माइटोकॉड्रिया में होती हैं।
`underset"(6-कार्बन अणु)"("ग्लूकोज")overset(" ग्लाइकोलिसिस ")underset((O_2 " आवश्यक नहीं" )"(कोशिका द्रव्य में)")to` पाइरुवेट `overset"क्रेब चक्र" overset"ऑक्सीजन उपस्थित"to CO_2 +H_2O` + ऊर्जा
चूँकि यह प्रक्रिया वायु की उपस्थिति में होती है इसलिए इसे वायवीय श्वसन कहते हैं।
(ख) अवायवीय श्वसन (अनॉक्सी श्वसन) यह श्वसन प्रक्रिया ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होती है। जीवाणु और यीस्ट इस क्रिया से श्वसन करते हैं। इस प्रक्रिया में इथाइल एल्कोहल, `CO_2` तथा ऊर्जा उत्पन्न होती है।
`underset"(6-कार्बन अणु)"("ग्लूकोस")overset("ग्लाइकोसिस")underset("(यीस्ट में)"("आवश्यक नहीं"))to` पायरुवेट
`underset(O_2 " की अनुपस्थिति में")overset("किण्वन")to`इथेनॉल+ `CO_2`+ ऊर्जा
(ग) ऑक्सीजन की कमी हो जाने पर हमारी पेशी कोशिकाओं में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। पायरुवेट के विखंडन के लिए दूसरा रास्ता अपनाया जाता है। तब पायरुवेट एक अन्य तीन कार्बन वाले अणु लैक्टिक अम्ल में बदल जाता है। इसके कारण कैम्प हो जाता है।
`underset"(6-कार्बन अणु)" ("ग्लूकोज") overset("साइटोप्लाज्म में") underset((O_2 "की कम मात्रा")"(माँस पेशियों में)")to` पायरुवेट`to underset("(3-कार्बन अणु)")"लैक्टिक अम्ल"` + ऊर्जा
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • श्वसन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )|21 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise हमारा पर्यावरण|24 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्स्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|11 Videos