Home
Class 10
BIOLOGY
समजात अंग एवं असमजात अंग क्या है ? उदाह...

समजात अंग एवं असमजात अंग क्या है ? उदाहरण देकर समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समजात अंग (Homologous organs)- ऐसे अंग जो रचना और उत्पत्ति की दृष्टि से समान हैं, किन्तु कार्यों में भिन्नता होती है, समजात अंग कहलाते हैं। जैसे—घोड़े का अग्रपाद तथा मनुष्य के अग्रपादों में पाये जाने वाली अस्थियों के अवयव प्रायः समान होते हैं। किन्तु इनके कार्य भिन्न हैं। घोड़े के अग्रपाद शरीर के बोझ उठाने या दौड़ने या चलने के काम आते हैं। वहीं मनुष्यों के हाथ वस्तुओं को पकड़ने के काम आते हैं। इन अंगों से पता चलता है कि दोनों के पूर्वज एक ही थे।
असमजात अंग (Anologous organs) समजात अंगों के विपरीत जन्तुओं में कुछ ऐसे भी अंग या कुछ ऐसी रचनाएँ होती हैं जिनके कार्य समान होते हैं, पर उसकी उत्पत्ति और रचना भिन्न होती है। ऐसे अंगों को असमजात या समवृत्त अंग कहते हैं। कीटों के पंख और चमगादड़ के डैने दोनों ही कीटों तथा चमगादड़ों को हवा में उड़ने में सहायता प्रदान करते हैं, किन्तु इनकी रचना एवं उत्पत्ति बिल्कुलभिन्न है। चमगादड़ के डैनों में अंत:कंकाल के रूप में अस्थियाँ मौजूद रहती हैं। जबकि कीटों के पंख में ऐसी कोई रचना नहीं होती है। इससे पता चलता है कि दोनों जन्तुओं का भिन्न-भिन्न पूर्वजों से विकास हुआ है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) |8 Videos
  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|28 Videos
  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न) |30 Videos
  • उत्सर्जन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|11 Videos