Home
Class 10
BIOLOGY
मनुष्य के शरीर में पाई जानेवाली अन्तःस्त...

मनुष्य के शरीर में पाई जानेवाली अन्तःस्त्रावी ग्रंथियों के नाम लिखे |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्य के शरीर में पाई जानेवाली अंत:स्रावी ग्रंथियाँ इस प्रकार हैं-1) पिट्यूटरी ग्रंथि (ii) थाइरॉइड ग्रंथि (iii) पाराथाइरॉइड ग्रंथि (iv) एड्रीनल ग्रंथि (v) अग्न्याशय या लैंगरहँस की द्वीपिकाएँ (vi) जनन ग्रंथियाँ : अंडाशय तथा वृषण।
पिट्यूटरी ग्रंथि दो मुख्य भागों अग्रपिंडक तथा पश्चपिंडक में बँटा होता है।
अग्रपिंडक द्वारा स्रावित एक हार्मोन वृद्धि हार्मोन कहलाता है। यह शरीर की वृद्धि विशेषकर हड्डियों तथा मांसपेशियों के वृद्धि को नियंत्रित करता है। इस हार्मोन के अधिक मात्रा में स्राव से मनुष्य की लंबाई औसत से बहुत अधिक बढ़ जाती है। हड्डियाँ भारी तथा मोटी हो जाती हैं। इस अवस्था को वृहत्तता या जाइगोटिज्म कहते हैं। बाल्यावस्था में इस हार्मोन के कम स्राव से शरीर की वृद्धि रुक जाती है, जिससे मनुष्य में बौनापन हो जाता है। ,
अग्रपिंडक द्वारा स्रावित अन्य हॉर्मोन नर में शुक्राणु तथा मादा में अंडाणु बनने की क्रिया को नियंत्रित करते हैं। एक अन्य हॉर्मोन मादा के स्तनों को दुग्ध-स्राव के लिए उत्तेजित कराता है। पश्चपिंड द्वारा स्रावित हार्मोन शरीर में जल-संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है। पश्चपिंड से सावित एक अन्दर हॉर्मोन मादा में बच्चे के जनन में सहायक होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|26 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों या अंकों से भरें।)|12 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न )|14 Videos
  • जैव प्रक्रम- पोषण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|8 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos