Home
Class 10
BIOLOGY
एड्रीनल और जनन ग्रंथियों द्वारा स्त्रावि...

एड्रीनल और जनन ग्रंथियों द्वारा स्त्रावित हॉर्मोनो और उनके कार्यों का उल्लेख करें |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एड्रीनल ग्रंथि- इसे सुप्रारीनल ग्लैण्ड भी कहते हैं। यह प्रत्येक वृक्क के ऊपरी सिरे पर अन्दर की ओर स्थित रहती है। इसके दो भाग कार्टिक्स एवं मेडुला होते हैं। ये दोनों भाग कार्यात्मक रूप से तथा उत्पत्ति में भी एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। एड्रिनल ग्रंथि कॉर्टेक्स से निम्न हॉर्मोन्स स्रावित होते हैं
1. ग्लूको कार्टिक्वायड्स- यह हॉर्मोन भोज्य उपापचय में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं वसा उपापचय का नियंत्रण करते हैं। शरीर में जल एवं इलेक्ट्रोलाइट्स के नियंत्रण में सहायता करता है।
2. मिनरलोकार्टिक्वायड्स- इनका मुख्य कार्य वृक्क नलिकाओं द्वारा लवण के पुनः अवशोषण एवं शरीर में अन्य लवणों की मात्रा का नियंत्रण करता है। यह हॉर्मोन शरीर में जल संतुलन को भी नियंत्रित करते हैं।
3.लिंग हॉर्मोन-ये हॉर्मोन पेशियों तथा हड्डियों के परिवर्द्धन, बाह्य लिंगों, बालों के आने का प्रतिमान एवं यौन आचरण को नियंत्रित करते हैं।
उपर्युक्त तीनों हॉर्मोन्स एड्रिनल कॉर्टेक्स द्वारा स्रावित होते हैं।
एड्रिनल मेडुला द्वारा निम्न हॉर्मोन स्रावित होते हैं-
1.एपिनेफ्रीन- यह भय, गुस्सा, उत्तेजना, तनाव के कारण स्रावित होता है। इसके स्राव से चहरे पर तनाव, गुस्सा, भय आदि का भाव स्पष्ट दिखाई देता है। यह रक्त शर्करा की मात्रा को बढ़ाता है।
2. नॉरएपिनेफ्रीन— यह हृदय पेशियों की उत्तेजनशीलता एवं संकुचनशीलता को तेज करते हैं। फलस्वरूप रक्तचाप बढ़ जाता है। इस कारण रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाता है।
जनन ग्रंथि-जनन कोशिकाओं के निर्माण के महत्वपूर्ण कार्य के अतिरिक्त जनन-धियों अंत:स्रावी ग्रंथियों के रूप में भी कार्य करती है।
अंडाशय- अंडाशय के द्वारा कई हॉर्मोनों का स्राव होता है। बालिकाओं के शरीर में यौवनावस्था में होनेवाले सभी परिवर्तन इन हॉर्मोनों के कारण ही होते हैं।
वृषण-वृषण द्वारा स्रावित हॉर्मोनों को एंड्रोजेन्स कहते हैं। सबसे प्रमुख एंड्रोजेन हॉर्मोन को टेस्टोस्टेरॉन कहते हैं। यह हॉर्मोन पुरुषोषित लैंगिक लक्षणों के परिवर्द्धन एवं यौन-आचरण को प्रेरित करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|26 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों या अंकों से भरें।)|12 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न )|14 Videos
  • जैव प्रक्रम- पोषण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|8 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos