Home
Class 10
BIOLOGY
मनुष्य के शरीर के कुछ आवश्यक हॉर्मोनों क...

मनुष्य के शरीर के कुछ आवश्यक हॉर्मोनों की सूची बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्य के थाइरॉइड ग्रंथि से स्रावित होनेवाला थाइरॉक्सिन हॉर्मोन कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा वसा के सामान्य उपापचय का नियंत्रण करता है। पीयूष या पिटयुटरी ग्रथि स्रावित होनेवाला वृद्धि हॉर्मोन शरीर की वृद्धि और विकास को नियंत्रित करता है। यह बाल्यकाल में इसकी कमी हो जाती है तो इससे बौनापन आ जाता है। एड्रीनल ग्रंथि एड्रीनलीन हॉर्मोन स्रावित करता है। अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव, गुस्सा एवं उत्तेजना की स्थिति में इस हॉर्मोन का स्राव होता है। जनन-ग्रंथियों से नर टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन एवं मादा में एस्ट्रोजेन हॉर्मोन स्रावित होता है जो लैंगिक गुणों के लिए उत्तरदायी होते हैं। अग्न्याशय से इन्सुलिन हॉर्मोन निकलता है जो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है। उचित मात्रा में इनका स्राव नहीं होने से मधुमेह नामक रोग उत्पन्न हो जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )|44 Videos
  • जैव प्रक्रम- पोषण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|8 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos