Home
Class 9
BIOLOGY
अल्पपरासरी,समपरासरी तथा अतिपरासरी विलयनो...

अल्पपरासरी,समपरासरी तथा अतिपरासरी विलयनों में किसी जीवित कोशिका को बारी-बारी से डाला जाय तो कोशिका पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब कोशिका को अल्पपरासरी विलयन (ऐसा विलयन जिनकी सांद्रता कोशिका के विलयन की अपेक्षा कम हो) में रखा जाता है तो बाहरी विलयन से पानी कोशिका के अन्दर प्रवेश करता हैI इस क्रिया को अन्तःपरासरण (endosmosis) कहते हैंI जल के अणु कोशिका झिल्ली के दोनों ओर आते-जाते हैं, लेकिन कोशिका के अन्दर जानेवाले जल की मात्रा कोशिका के बाहर आनेवाले जल की मात्रा से अधिक होगीI इसका परिणाम यह होता है जल के कोशिका के भीतर प्रवेश करने से कोशिका फूल जायेगीI
जब कोशिका को समपरासरी विलयन (ऐसा विलयन जिनकी सान्द्रता कोशिकारस की सांद्रता के बराबर हो) में रखा जाता है तो कोशिका के आकार एवं वजन में कोई परिवर्तन नहीं होता हैI जल के अणु कोशिकाझिल्ली के आर-पार तो जाते-आते हैं, लेकिन जल की जितनी मात्रा भीतर जाती है उतनी ही बाहर आ जाती है, इस प्रकार शुद्ध रूप से जल की कोई गति नहीं हुयीI
जब कोशिका को अतिपरासरी विलयन (ऐसा विलयन जिनकी सान्द्रता कोशिका के विलयन की तुलना में अधिक होती है) में रखा जाता है तब कोशिका के अन्दर से जल निकलकर बाहरी विलयन में प्रवेश करता हैI इस प्रक्रिया को बहिःपरासरण (exosmosis) कहते हैंI इस क्रिया के दौरान भी जल अणु कोशिकाझिल्ली के दोनों ओर आवागमन करने के लिये स्वतंत्र होते हैं, लेकिन कोशिका से बाहरी आनेवाले जल की मात्रा कोशिका के भीतर जानेवाले जल की मात्रा से अधिक होती हैI फलस्वरूप कोशिका सिकुड़ जाएगीI
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका - जीवन की आधारभूत इकाई

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|15 Videos
  • कोशिका - जीवन की आधारभूत इकाई

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (रिक्त स्थानों की पूर्ति करें)|8 Videos
  • कोशिका - जीवन की आधारभूत इकाई

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|23 Videos
  • ऊतक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) |5 Videos
  • खाद्य संसाधन-पशु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|5 Videos
KIRAN PUBLICATION-कोशिका - जीवन की आधारभूत इकाई-अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. एक प्रारूपिक पादप कोशिका का इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शीय संरचना का नामांकि...

    Text Solution

    |

  2. प्रकाश सूक्ष्मदर्शी में दिखाई देने वाली पादप कोशिका का नामांकित चित्र ...

    Text Solution

    |

  3. माइटोकॉण्ड्रिया की रचना एवं कार्यो का संक्षिप्त वर्णन करे।

    Text Solution

    |

  4. प्रोकैरियोटिक व यूकैरियोटिक कोशिका में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. गुणसूत्र की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. केन्द्रक का क्या कार्य है?चित्रसहित इनकी संरचना का उल्लेख करे।

    Text Solution

    |

  7. कोशिकाझिल्ली पदार्थों के परिवहन में किस प्रकार अपनी भूमिका अदा करती है...

    Text Solution

    |

  8. अल्पपरासरी,समपरासरी तथा अतिपरासरी विलयनों में किसी जीवित कोशिका को बार...

    Text Solution

    |