Home
Class 9
BIOLOGY
कोशिका के तीन प्रमुख कार्यक्षेत्र कौन-से...

कोशिका के तीन प्रमुख कार्यक्षेत्र कौन-से हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एक कोशिका के तीन प्रमुख कार्यात्मक क्षेत्र होते हैं, जो निम्नलिखित हैं-
(i) कोशिका झिल्ली - कोशिका झिल्ली लिपिड तथा प्रोटीन की बनी होती हैI यह कोशिका के अवयवों को यान्त्रिक सुरक्षा प्रदान करती हैI कोशिका झिल्ली जीव द्रव्य तथा केंद्रक को चारों ओर से घेरे रहती हैI
(ii) केंद्रक कोशिका के केंद्र या केंद्र के समीप स्थित गोल या अण्डाकार रचना केंद्रक कहलाती हैI केंद्रक के चारों ओर एक परत वाली झिल्ली होती है, जिसे केंद्रक झिल्ली कहते हैंI केंद्रक झिल्ली केंद्रक द्रव्य तथा कोशिका द्रव्य को अलग-अलग करती हैI
केंद्रक झिल्ली द्वारा केंद्रक द्रव्य तथा कोशिका द्रव्य के मध्य पदार्थों का स्थानान्तरण होता हैI केंद्रक के प्रमुख अवयव इस प्रकार हैं-
(a) क्रोमेटिन - केंद्रक में केंद्रक झिल्ली के समीप क्रोमेटिन पाया जाता हैI यह तन्तुओं के एक ताने-बाने के रूप में होता हैI क्रोमेटिन में मुख्यतः डी.एन.ए. पाया जाता हैI
(b) केन्द्रिका इसमें आर.एन.ए. पाया जाता हैI
(iii) कोशिका द्रव्य - केंद्रक के अतिरिक्त कोशिका का शेष भाग कोशिका द्रव्य कहलाता इसमें विभिन्न कोशिकांग पाए जाते हैंI ये कोशिकांग कोशिका के विभिन्न कार्य करते हैंI
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका - जीवन की आधारभूत इकाई

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|23 Videos
  • ऊतक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) |5 Videos
  • खाद्य संसाधन-पशु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|5 Videos